उत्तर प्रदेश के बिजनौर (Bijnor ) जिले में कानपुर आईआईटी से बीटेक कर चुकी छात्रा गंगा में कूद गई। वह सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए अपनी चाचा की बेटी के साथ घर से निकली थी। वहां से गंगा बैराज पहुंच गई। बैराज पर अचानक रेलिंग पर चढ़ी और छलांग लगा दी।
छात्रा के गंगा में कूदते ही हड़कंप मच गया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन छात्रा का कुछ पता नहीं चल पाया। छात्रा का नाम ललिता सिंह (27) है। वह आईएएस की तैयारी कर रही थी। 13 अक्टूबर को यूपीएससी का एग्जाम दिया था, जो क्लियर नहीं हो पाया था।
दस मिनट तक बिजनौर (Bijnor ) बैराज के पुल पर चचेरी बहन के साथ टहलते हुए ललिता अचानक ही रेलिंग पर झुकी और गंगा में छलांग लगा दी। इस वक्त चचेरी बहन ने ललिता के बाल पकड़कर गिरने से रोकने का प्रयास किया। इस प्रयास में खुद भी गिरते गिरते बची।ललिता के पिता ने बताया कि साथ रही चचेरी बहन अक्षी के साथ वह रोज ही टहलने के लिए निकलती थी। गंगा बैराज पर जाने को लेकर वह उसके इरादों को नहीं भांप सकी।
छात्रा के गंगा में कूदते ही हड़कंप मच गया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन छात्रा का कुछ पता नहीं चल पाया। छात्रा का नाम ललिता सिंह (27) है। वह आईएएस की तैयारी कर रही थी। 13 अक्टूबर को यूपीएससी का एग्जाम दिया था, जो क्लियर नहीं हो पाया था।
घटना की जानकारी लगते ही नानी जयावती समेत परिवार के लोग गंगा किनारे पहुंच गए। मामले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज से पता चला कि ललिता सुबह 6.05 बजे अपनी चचेरी बहन अक्षी के साथ गंगा नदी के पुल पर पहुंची। इस दौरान दोनों एक-दूसरे से बात करते हुए पुल पर टहल रही थीं।
सफेद रंग की जैकेट पहने ललिता बीच-बीच में पुल पर खड़े होकर रेलिंग से नदी में कुछ देखती नजर आ रही थीं। संदेह है कि कूदने से पहले ललिता ने यह देख रही थी कि किस जगह पर पानी का बहाव सबसे ज्यादा है। अगले 10 मिनट के फुटेज में दोनों पुल पर टहलती हैं। फिर अचानक ललिता नदी में छलांग लगा देती है।
परिवार वालों ने बताया कि ललिता अपनी पसंद के लड़के से शादी करने वाली थी। पिछले सोमवार को ही उसकी सगाई हुई थी। ललिता का मंगेतर शहर में चिकित्सक है। जिनमें काफी दिनों से मेलजोल था।
ललिता ने चांदपुर के कन्या वैदिक इंटर कॉलेज से इंटर और दरबाड़ा कॉलेज से बीएससी की थी। इसके बाद एमसीए किया और दिल्ली में मलूका आईएएस कोचिंग सेंटर मुखर्जी नगर में दो साल तक तैयारी की। अब भी ऑनलाइन क्लास लेकर तैयारी में लगी थी।
ललिता को ढूंढने के लिए बिजनौर (Bijnor )बैराज के गेट नंबर 24 और 25 को बंद कराया गया है। ताकि इन गेट के सामने गंगा के जलस्तर में कमी आ सके। जिससे सर्च अभियान में आसानी रहेगी।



सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?