Tuesday, June 23, 2026

Accident

Chhattisgarh :छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में खड़ी मालगाड़ी से टकराई कोरबा पैसेंजर ट्रेन :8 की मौत, 20 घायल

Eight killed as passenger train rams into goods train near Bilaspur

   के बिलासपुर में कोरबा पैसेंजर ट्रेन( Passenger Train और मालगाड़ी में टक्कर हो गई है। भीषण हादसे में 8 लोगों की मौत की खबर है। मौके पर रेलवे के अधिकारी-कर्मचारी पहुंच चुके हैं। रेस्क्यू किया जा रहा है। हालांकि, ये हादसा कैसे हुआ अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई है।बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने 8 लोगों की मौत की पुष्टि की है। वहीं 16-17 लोग घायल हैं। इनमें बच्चे भी शामिल हैं। हादसा गटौरा स्टेशन के लाल खदान के पास हुआ है।

बिलासपुर रेलवे और पुलिस की बचाव टीमों ने ट्रेन की बोगी में फंसे दो और लोगों के शवों को बाहर निकाल लिया है। शवों को मॉर्च्युरी के लिए भेजा गया है।

CPRO विपुल कुमार ने बताया कि घायल यात्रियों का इलाज रेलवे अस्पताल, सिम्स और अपोलो में जारी है। रेलवे और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं। रेस्क्यू टीम ने अब तक कई यात्रियों को बोगी से सुरक्षित निकाल लिया है। कोरबा पैसेंजर ट्रेन( Passenger Train की बोगी को गैस कटर से काटा जा रहा है। बोगी में 2 लोग फंसे हुए हैं, जिन्हें निकाला जाएगा।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हादसे की जानकारी ली है। मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए और गंभीर घायलों को 5 लाख रुपए का मुआवजा घोषित किया है। वहीं छत्तीसगढ़ सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार की आर्थिक सहायता राशि देने का ऐलान किया है।

वहीं कोरबा से बिलासपुर रूट पर ट्रेनों का संचालन ठप कर दिया गया है। आजाद हिंद एक्सप्रेस, हीराकुंड एक्सप्रेस, बिलासपुर-टाटा एक्सप्रेस, अमरकंटक एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का समय 4-5 घंटे देरी से चल रहा है।

इस हादसे के बाद रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। एक बयान में कहा गया कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा सूचित किया जाता है कि एक अप्रत्याशित स्थिति के मद्देनज़र यात्रियों एवं उनके परिजनों की सुविधा हेतु निम्न हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं

रेलवे ने इस हादसे पर बयान जारी किया है। बयान में कहा गया कि बिलासपुर स्टेशन के पास लगभग 16:00 बजे मेमू ट्रेन का डिब्बा मालगाड़ी से टकरा गया। रेलवे ने घायलों के इलाज के लिए सभी संसाधन उपलब्ध करा दिए हैं और सभी आवश्यक उपाय सुनिश्चित किए जा रहे हैं।

इस हादसे के बाद रेलवे ने पीड़ितों के लिए मुआवजे का एलान किया है। रेलवे की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि रेल मंत्री जी द्वारा घटना में प्रभावित व्यक्तियों के लिए निम्न अनुग्रह राशि की घोषणा की गई है। मृतकों के परिजनों को 10 लाख, गंभीर रूप से घायल यात्रियों को 5 लाख तथा सामान्य रूप से घायल यात्रियों को 1 लाख की सहायता राशि प्रदान की जाएगी

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels