Tuesday, June 23, 2026

Crime, News, World

NYC Mayor Election 2025:भारतीय मूल के जोहरान ममदानी बने न्यूयॉर्क के मेयर,ट्रंप के समर्थन वाले उम्मीदवार को हरा दर्ज की ऐतिहासिक जीत

Democrat Zohran Mamdani Wins New York Poll, Becomes 1st Indian-origin Muslim mayor

 ( के न्यूयॉर्क सिटी के मेयर चुनाव में भारतीय मूल के मुस्लिम नेता डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट जोहरान ममदानी (Zohran Mamdani  )को शानदार जीत मिली है। उन्होंने डेमोक्रेटिक प्राइमरी में पूर्व गवर्नर एंड्र्यू कुओमो को हराया था, जो बाद में इंडिपेंडेंट उम्मीदवार बनकर मैदान में उतरे थे। 67 साल के कुओमो को ममदानी ने करारी शिकस्त दी है।

न्यूयॉर्क सिटी को अमेरिका का दिल कहा जाता है। यहां का मेयर होना सिर्फ एक शहर का मुखिया बनना नहीं है, बल्कि यह अमेरिका की सबसे प्रभावशाली राजनीतिक कुर्सियों में से एक पर बैठने जैसा है। यही वजह है कि इस चुनाव पर दुनियाभर की निगाहें थी ।

जोहरान ने अक्तूबर में न्यूयॉर्क सिटी के मेयर पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की थी। उस समय बहुत कम लोग उन्हें जानते थे। लेकिन 25 जून को उन्होंने डेमोक्रेटिक प्राइमरी में बड़ी बढ़त हासिल कर ली। बाद में पूर्व गवर्नर कुओमो ने हार स्वीकार कर ली। हालांकि, कुओमो इसके बावजूद चुनावी मैदान में उतरे और उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भी समर्थन मिला। इसके चलते जोहरान का मुकाबला मौजूदा मेयर एरिक एडम्स और कुओमो से तय हो गया।

ममदानी की जीत ने उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ महीनों के टकराव के बाद राष्ट्रीय सुर्खियों में ला दिया है, जिन्होंने धमकी दी थी कि यदि ममदानी जीतते हैं तो वे शहर को दी जाने वाली धनराशि रोक देंगे।

भारतीय मूल के डेमोक्रेट पार्टी के उम्मीदवार जोहरान ममदानी (Zohran Mamdani  )ने अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क के मेयर का चुनाव जीत लिया है। उन्हें 50% से ज्यादा वोट मिले हैं। 9.48 लाख लोगों ने उनके पक्ष में वोट डाला है।

दूसरे नंबर पर न्यूयॉर्क के पूर्व गवर्नर और निर्दलीय उम्मीदवार एंड्रू कुओमो रहे। उन्हें 41% यानी करीब 7.76 लाख वोट मिले। रिपब्लिकन पार्टी के कर्टिस स्लिवा 7.3% यानी करीब 1.37 लाख वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे।

यह चुनाव सिर्फ न्यूयॉर्क के मेयर पद का नहीं था, बल्कि डेमोक्रेटिक पार्टी के अंदर विचारधारा और पीढ़ी के टकराव के लिए बड़ा इम्तिहान था।ममदानी पिछले 100 सालों में न्यूयॉर्क के सबसे युवा, पहले भारतवंशी और पहले मुस्लिम मेयर होंगे। उन्होंने जीत के बाद सोशल
मीडिया पर वीडियो शेयर किया है।
ममदानी (Zohran Mamdani  )ने 948,202 वोट (50.6 प्रतिशत) हासिल कर NYC मेयर चुनाव जीता, जिसमें 83 प्रतिशत वोट पड़े। वह कई महीनों से NYC मेयर चुनाव में अग्रणी उम्मीदवार थे और मंगलवार को उन्होंने रिपब्लिकन उम्मीदवार कर्टिस स्लिवा और राजनीतिक रूप से दिग्गज पूर्व न्यूयॉर्क राज्य के गवर्नर एंड्रयू कुओमो को हराया। कुओमो एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़े थे। उन्हें ट्रंप का समर्थन हासिल था। कुओमो को 776,547 वोट (41.3 प्रतिशत) मिले, जबकि स्लिवा को 137,030 वोट मिले।

हिलेरी क्लिंटन, जिन्होंने 2001 से 2009 तक अमेरिकी सीनेट में न्यूयॉर्क का प्रतिनिधित्व किया, ने भारी मतदान को “लोकतंत्र की जीत” और ममदानी के “प्रेरक अभियान” का प्रमाण बताया। क्लिंटन ने एक्स पर कहा, “दुनिया के सबसे महान शहर के अगले मेयर को बधाई।”

जोहरान का जन्म युगांडा की राजधानी कंपाला में हुआ था। उनके माता-पिता भारतीय मूल के हैं। जोहरान की मां मीरा नायर एक मशहूर फिल्म निर्माता हैं, जिन्होंने ‘मानसून वेडिंग’, ‘द नेमसेक’ और ‘मिसिसिपी मसाला’ जैसी अंतरराष्ट्रीय फिल्मों का निर्देशन किया है। उनके पिता महमूद ममदानी कोलंबिया यूनिवर्सिटी में मानव विज्ञान के प्रोफेसर हैं।

सात साल की उम्र में जोहरान अपने परिवार के साथ न्यूयॉर्क आ गए थे। उन्होंने 2014 में बोउडिन कॉलेज, मेन से अफ्रीकाना स्टडीज में डिग्री ली। इसके बाद उन्होंने क्वींस में रहकर वहां के लोगो के लिए सामाजिक काम किए और यहीं से राजनीति में उतरने ठान ली। दिलचस्प बात यह है कि जोहरान कभी स्थानीय हिपहॉप सिंगर भी रहे हैं। वो ‘यंग कार्डेमम’ और बाद में ‘मिस्टर कार्डेमम’ के नाम से रैप किया करते थे। उनके एक गाने ‘नानी’ ने हाल ही में फिर से लोकप्रियता हासिल की, जो उन्होंने अपनी दादी के सम्मान में बनाया था।

राजनीति में जोहरान का असली आगाज 2020 में हुआ, जब वो न्यूयॉर्क विधानसभा के लिए चुने गए। क्वींस के एस्टोरिया इलाके से विधायक बनने के बाद उन्होंने बसों को मुफ्त करने की योजना लागू करवाई और इस्राइल की बस्तियों को समर्थन देने वाले संगठनों पर रोक लगाने का प्रस्ताव भी रखा। हालांकि, उनके विरोधी, खासतौर पर पूर्व गवर्नर एंड्रयू कुओमो, उन्हें अनुभवहीन बताकर आलोचना करते रहे हैं।

जोहरान मामदानी की पत्नी रमा दुवाजी एक सीरियाई-अमेरिकी कलाकार हैं। ये पेशे से इलस्ट्रेटर और डिजाइनर हैं। रमा ने न्यूयॉर्क के स्कूल ऑफ विजुअल आर्ट्स से इलस्ट्रेशन और कम्युनिकेशन डिजाइन में एमएफए किया है। उनकी कई कलाकृतियां द न्यूयॉर्कर, बीबीसी, एपल, वॉशिंगटन पोस्ट और वाइस जैसी नामी संस्थाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं। रमा सिरामिक कला में भी दिलचस्पी रखती हैं। कहा जाता है कि दोनों की पहली मुलाकात एक डेटिंग ऐप पर हुई थी। साल 2024 के आखिर में दुबई में उनकी सगाई हुई और 2025 की शुरुआत में न्यूयॉर्क सिटी क्लर्क ऑफिस में दोनों ने शादी कर ली।

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels