Tuesday, June 23, 2026

Crime, News, Uttar Pradesh

Uttar Pradesh : गोंडा में रेलवे सुरक्षा बल की हिरासत में थर्ड डिग्री टार्चर से दलित युवक की मौत,तीन निलंबित, हत्या का केस दर्ज

Railway Protection Force personnel beat a youth belonging to Scheduled Caste to death in custody in Gonda district of UP, 3 suspended

 (  के  (  )  जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां सरसों के तेल की चोरी के आरोप में पूछताछ के लिए लेकर गए अनुसूचित समाज के एक युवक की मौत हो गई। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) कर्मियों पर युवक को पीटकर मार डालने का आरोप है। भाई की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने दो दरोगा व दो सिपाहियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरपीएफ ने भी मामले की विभागीय जांच शुरू की है।

गोंडा ( Gonda ) के  जिले मोतीगंज के किनकी गांव निवासी संजय कुमार सोनकर (36) के भाई राजू सोनकर ने बताया कि मंगलवार सुबह 11.30 बजे आरपीएफ के तीन जवान घर आए और सरसों तेल चोरी का आरोप लगा छोटे भाई संजय को पूछताछ के लिए साथ ले गए।

शाम करीब 4:30 बजे संजय को दोबारा कार से लेकर आए और बरुआ गांव में एक दुकानदार के पास ले गए। वहां आरपीएफ के एसआई सुरेंद्र कुमार, करन सिंह यादव, कांस्टेबल अमित कुमार यादव व एक अन्य ने भाई को बुरी तरह से पीटा। मौत होने पर शव को मेडिकल कालेज में छोड़कर भाग गए। बुधवार सुबह हमें बताया गया कि संजय अस्पताल में भर्ती है।

नगर कोतवाल विवेक त्रिवेदी ने बताया कि संजय की तहरीर पर आरपीएफ के एसआई सुरेंद्र कुमार, करन सिंह यादव, कांस्टेबल अमित कुमार यादव व एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।  डॉ. कुलदीप पांडेय के नेतृत्व में तीन चिकित्सकों के पैनल ने संजय का पोस्टमार्टम किया। सूत्रों के अनुसार देर शाम मिली पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण अस्पष्ट बताया गया है। इस कारण बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है।

गोंडा ( Gonda )  रेलवे स्टेशन के आरपीएफ पोस्ट से महज दस किलोमीटर की दूरी से संजय सोनकर को पकड़ने के बाद उसे पोस्ट तक नहीं लाया गया। आरपीएफ टीम 12 घंटे तक उसे लेकर कहां रही, उसके साथ क्या किया, मौत कैसे हो गई, देर रात मेडिकल कॉलेज में शव छोड़कर क्यों भागे? ये गंभीर सवाल आरोपियों की मुश्किल आगे और बढ़ाएंगे।

बरुआचक रेलवे स्टेशन के पास 28 सितंबर को मालगाड़ी के वैगन का लॉक तोड़कर सरसों तेल चोरी की वारदात के बाद से आरपीएफ की टीम केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। टीम कई बार बरुआ और किनकी गांव में पहुंचकर लोगों से पूछताछ करती रही। मृतक के भाई राजू का आरोप है कि चोरी में शामिल लोगों की जानकारी के लिए आरपीएफ अक्सर गांव के लोगों को धमकाती।

रेलवे सुरक्षा बल की हिरासत में मोतीगंज के किनकी गांव निवासी संजय की मौत के मामले में बृहस्पतिवार को बड़ी कार्रवाई की गई है। आरोपों की जद में आए आरपीएफ के उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार, करण सिंह यादव तथा कांस्टेबल अमित कुमार यादव को निलंबित कर दिया गया है। आरपीएफ के डीआईजी चंद्रमोहन मिश्र का कहना है कि यह कार्रवाई प्रथमदृष्टया आरोप पर की गई है। मामले की विस्तृत जांच चल रही है। मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे आरपीएफ ने चोरी के आरोप में संजय को हिरासत में लिया था।

Vishal Sharma

Vishal is a bilingual journalist who has worked with reputed English and Hindi newspapers in India as well as the United States. The publications he has worked with include Indian Express, The Pioneer, Business Standard, Rashtriya Swaroop, Indo-American Times, Talent Magazines, Spirit Seeker, Balanced Life, California Tour and Travels Magazine, and several others. He currently freelances for a number of online news portals, apart from editing Indian Talent Magazine.