प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार शाम को भारत रत्न और भारतीय जनता पार्टी ( BJP )के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी( Lal Krishna Advani ) से उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इससे पहले पीएम मोदी ने लालकृष्ण आडवाणी को एक्स पर उन्हें जन्मदिन पर बधाई दी थी। आडवाणी शनिवार को 98 वर्ष के हो गए हैं। उन्हें इस वर्ष भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी भारत रत्न लाल कृष्ण आडवाणी( Lal Krishna Advani )को जन्मदिन की बधाई दी। शाह ने लिखा, “भाजपा के संस्थापक सदस्य, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत, ‘भारत रत्न’ लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आडवाणी जी ने यह बताया है कि कैसे निस्वार्थ भाव से पूरा जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पित किया जाता है। संगठन से लेकर सरकार तक, उनके हर दायित्व का एक ही लक्ष्य रहा है – राष्ट्र प्रथम।
उन्होंने आगे लिखा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उन्होंने संगठन को गांवों की चौपालों से लेकर महानगरों तक पहुंचाया और गृह मंत्री के रूप में देश की सुरक्षा को सुदृढ़ किया। श्रीरामजन्मभूमि आंदोलन में भी उन्होंने अग्रणी भूमिका निभाई और रथ यात्रा निकालकर पूरे देश में जनजागरण किया। ईश्वर से उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।”
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लालकृष्ण आडवाणी( ) को जन्मदिन की बधाई दी और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने लिखा, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, हमारे प्रेरणास्रोत भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं।
Went to Shri LK Advani Ji’s residence and greeted him on the occasion of his birthday. His service to our nation is monumental and greatly motivates us all. pic.twitter.com/02Y1LvZRYR
— Narendra Modi (@narendramodi) November 8, 2025


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?