Tuesday, June 23, 2026

News

Uttar Pradesh :एटा में पूर्व सभासद हामिद अली की गोली मारकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला शव

Former councilor Hamid Ali shot dead in Etah, body found lying on railway track

  के    ( )  जिले में पूर्व सभासद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शव रेलवे ट्रैक पर मिला। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक के भाई कफील अहमद वर्तमान में भाजपा से वार्ड छह के सभासद हैं। घटना के पीछे प्रॉपर्टी के विवाद की आशंका जताई जा रही है।

हामिद शनिवार रात नौ बजे अपने घर से खाना खाकर टहलने के लिए नगला पोता की ओर निकले थे। इसके बाद उनका पता नहीं चला। यह माना जा रहा है कि हमलावर उनसे परिचित थे और हो सकता है कि टहलने के बहाने उनके साथ हो लिए हों। रात 10 बजे उनका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला।

पूर्व सभासद हामिद अली उर्फ पप्पू का शव कोतवाली नगर क्षेत्र के रेलवे स्टेशन ट्रैक यार्ड के पास मिला। शव खून से लथपथ था। सीने पर गोली का निशान था। पुलिस के अनुसार मृतक हामिद अली उर्फ पप्पू (50) के सीने पर गोली लगने का निशान था, जिससे लगता है कि गोली मारकर हत्या की गई है। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने माैके पर जांच की।

एटा (Etah )  जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पुष्टि हुई है कि हामिद अली की मौत गोली लगने से हुई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। हामिद अली भाजपा नेता कफील अहमद के भाई हैं। कफील अहमद पार्षद संघ के अध्यक्ष और प्रॉपर्टी डीलर हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या हत्या के पीछे जमीनी विवाद है। घटना से स्थानीय निवासियों और व्यापारियों में दहशत फैल गई।

मृतक का मोबाइल नंबर भी सर्विलांस पर लगाया गया है। यह देखा जा रहा है की आखिरी कॉल किसकी थी। पुलिस को कुछ सुराग भी मिले हैं।

https://platform.twitter.com/widgets.js

 

Raju Upadhyay

Raju Upadhyay is a veteran journalist with experience of more than 35 years in various national and regional newspapers, including Sputnik, Veer Arjun, The Pioneer, Rashtriya Swaroop. He also served as the Managing Editor at Soochna Sahitya Weekly Newspaper.