उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के मुजफ्फरनगर ( Muzaffarnagar ) जिले में बुढ़ाना के डीएवी कॉलेज में बागपत जिले के भड़ल निवासी बीए द्वितीय वर्ष के छात्र उज्ज्वल राणा को पांच हजार रुपये की फीस के लिए प्राचार्य ने पीटा। इसके बाद पुलिस ने उसके साथ अभद्रता की। इससे क्षुब्ध हुए छात्र ने कॉलेज की कक्षा में ही पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली।
गंभीर हालत में दिल्ली ले जाया गया। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। इससे नाराज छात्रों ने कॉलेज के गेट पर हंगामा किया। मेरठ के सरधना निवासी प्राचार्य प्रदीप कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
आक्रोशित लोगों द्वारा हंगामा-प्रदर्शन करने पर पुलिस-प्रशासन को बैकफुट पर आना पड़ा। कॉलेज के प्रबंधक, प्राचार्य, पीटीआई के अलावा दरोगा और दो सिपाहियों के खिलाफ धमकी और गाली-गलौज की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय वर्मा को बुलाकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई के आदेश दिए।
मुजफ्फरनगर ( Muzaffarnagar ) के बुढ़ाना में छात्र उज्ज्वल राणा ने वायरल वीडियो में कहा कि मेरे साथ ऐसी घटना हुई, जिसने मुझे तोड़कर रख दिया। प्राचार्य प्रदीप कुमार ने मेरे साथ अपमानजनक व्यवहार किया। मुझे गाली दी, मेरे बाल नोंचे और मेरी पिटाई की। मैंने सिर्फ गरीब और असहाय छात्र, जो फीस नहीं होने के कारण परीक्षा फार्म जमा नहीं कर पा रहे थे, उनकी मदद करने के लिए आवाज उठाई थी।
इसकी सजा अपमान कर और डरा-धमकाकर दी गई। न्याय की बात की तो कॉलेज में पुलिस बुला ली गई। पुलिसकर्मी धर्मवीर, नंद किशोर और विनीत, जिनसे मुझे मदद की उम्मीद थी, उन्होंने भी मुझे गालियां दी। मुझे डराने-धमकाने की कोशिश की। इन सबके शब्दों ने मेरी आत्मा को गहरी ठेस पहुंचाई है।
मुझे तोड़ दिया। ईमानदारी और कानून के प्रति सच्चाई की कड़ी टूट गई है। मैं खुद से ही सवाल पूछने लगा हूं कि क्या सच्चाई के लिए आवाज उठाना गलत है। में दर्द से गुजर रहा हूं लेकिन डरूंगा नहीं। यदि में आत्महत्या करता हूं तो इसका दोष प्राचार्य, पुलिसकर्मी नंद किशोर, धर्मवीर और विनीत पर होगा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?