झांसी ( Jhansi ) जिले में स्थित में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (Bundelkhand University)सामने रविवार दोपहर करीब सवा दो बजे एक एमबीए की छात्रा को गोली मारने के बाद युवक ने खुद को गोली से उड़ा दिया। सरेआम गोली चलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। थोड़ी देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया है।
पुलिस की शुरुआती जांच में मामला अफेयर का बताया जा रहा है। आरोपी युवक की शिनाख्त मनीष साहू के रूप में हुई। छात्रा और मृतक युवक ललितपुर में एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं। छात्रा की उम्र 22 साल है और आरोपी की उम्र 26 साल थी। दोनों के बीच सात साल से अफेयर था। दोनों ने आज के दिन ही सात साल पहले एक दूसरे को प्रपोज किया था।
ललितपुर तालाबपुरा मोहल्ला निवासी कृतिका झांसी में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (Bundelkhand University)से एमबीए कर रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोपहर करीब 2:15 बजे तालाब पुरा मोहल्ला निवासी मनीष साहू के साथ विश्वविद्यालय के पास खड़ा बात कर रहा था, तभी अचानक युवक ने तमंचा निकलकर छात्रा के ऊपर गोली चला दी। छात्रा खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर गई। इस दौरान युवक ने भी खुद को कनपटी पर तमंचा रख कर गोली से उड़ा दिया। दोनों को अस्पताल लाया गया यहां युवक को मृत घोषित कर दिया गया जबकि युवती की हालत नाजुक है।
एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने बताया कि विश्वविद्यालय (Bundelkhand University)के गेट के पास 25 वर्षीय मनीष साहू ने एक युवती को गोली मारी है और स्वंय भी गोली मार ली। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। युवती बात कर रही है। हाल स्थिर है। दोनों ललितपुर के रहने वाले हैं।
मनीष साहू और कृतिका चौबे के बीच 7 साल पहले दोस्ती हुई थी। उसके बाद दोनों एक दूसरे से प्रेम करने लगे। इसी बीच प्रेमिका कृतिका MBA करने के लिए झांसी आ गई। वह यूनिवर्सिटी के पीजी हॉस्टल में रह कर पढ़ाई कर रही थी। मनीष अपनी पत्नी को तलाक दे चुका था। आज दोनों के प्रेम संबंध को सात साल पूरे हुए थे। इसलिए आज का दिन दोनों के लिए बहुत खास था और इस दिन को खास बनाने के लिए दोनों आज झांसी में मिले।
लेकिन बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के गेट के पास दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई और मनीष साहू ने तमंचा निकालकर कृतिका पर फायरिंग कर दी। जिससे कृतिका लहूलुहान हो गई। मनीष ने एक गोली खुद को मार कर जान दे दी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?
