बिहार (Bihar ) के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सम्राट चौधरी(Samrat Choudhary )ने पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता पूरी तरह से एनडीए के साथ है। उन्होंने दावा किया कि 11 नवंबर को होने वाले मतदान में एनडीए प्रचंड जीत हासिल करेगा। तारापुर विधानसभा के प्रत्याशी सम्राट चौधरी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि 11 नवंबर को भारी संख्या में मतदान करें और विकास, सुरक्षा व स्थिरता के लिए एनडीए की सरकार दोबारा बनाएं।
सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary )ने कहा कि भाजपा शासनकाल में रोजगार, शिक्षा और उद्यमिता को लेकर बड़े पैमाने पर काम हुआ है। विपक्ष पर हमला बोलते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि यह लोकतंत्र है, राजतंत्र नहीं। जनता तय करेगी कि राजा कौन बनेगा, न कि कोई परिवार। लालू प्रसाद खुद कहते थे कि रानी के पेट से राजा नहीं पैदा होता। राहुल गांधी जिनके परिवार ने 55 साल तक देश को लूटा, वह आज भी रो रहे हैं। उनके परिवार ने दलितों, पिछड़ों और स्वर्णों को आरक्षण से वंचित रखा। लेकिन, जनता सबका हिसाब रखती है। उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार आरक्षण समर्थक और धर्मनिष्ठ दोनों है। हम आरक्षण के भी पूजक हैं और कमंडल के भी उपासक।
कानून-व्यवस्था को लेकर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary )ने स्पष्ट किया कि अपराधी चाहे किसी भी वर्ग या दल से जुड़ा हो, बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि कई जगह अति पिछड़ा और दलित समाज के घरों में घुसकर राजद के गुंडों ने मारपीट की। ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई होगी, पुलिस उन्हें छोड़ेगी नहीं। विपक्ष की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस का परिवारवादी राजनीति से कोई लेना-देना नहीं बचा है कि यह गांधी परिवार का सत्ता तंत्र नहीं है। माता जी सुपर पावर, पिता प्रधानमंत्री, दादी प्रधानमंत्री और अब राहुल गांधी को फिर प्रधानमंत्री बनना है। ऐसा नहीं चलेगा। बिहार लोकतंत्र की जननी है, यहां जनता तय करती है कि कौन कहां बैठेगा।
सम्राट चौधरी ने दावा किया कि इस बार चुनाव में लालू प्रसाद यादव के परिवार का कोई सदस्य नहीं जीतने वाला है। स्थिति 2010 जैसी होने वाली है। कहा कि पहले चरण के मतदान में ही लगभग 100 सीटें एनडीए के खाते में आने की संभावना है।
उन्होंने नीतीश और मोदी सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके शासन में हर घर तक बिजली पहुंची है। 125 यूनिट बिजली मुफ्त दी जा रही है। रैलियों में लोगों का उत्साह देखकर यह साफ महसूस हुआ कि अब लालटेन युग समाप्त हो चुका है।
#WATCH | पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने #BiharElection2025 के दूसरे चरण के मतदान को लेकर प्रचार अभियान थमने पर कहा, “आज मैं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को, गृह मंत्री अमित शाह, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, केंद्रीय… pic.twitter.com/uv4XUDWoDs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 9, 2025


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?