उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के हापुड़ ( Hapur) में पुलिस ने संभल(Sambhal ) जिले के 50 हजार के इनामी गो-तस्कर हसीन को एनकाउंटर में मार गिराया। हसीन पर 50 हजार का इनाम था। रविवार देर रात डॉयल 112 पर पुलिस को सूचना मिली कि गो-तस्कर पशुओं को गाड़ी में भरकर ले जाने की फिराक में हैं।
कॉल आते ही पुलिस एक्टिव हो गई। पुलिस ने कपूरपुर के सपनावत गांव में कार सवार तस्कर की घेराबंदी कर ली। पुलिस को देखते ही हसीन ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। दोनों तरफ से 8 राउंड फायरिंग हुई।पुलिस ने मौके से एक अवैध पिस्टल, जिंदा-खोखा कारतूस और एक स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है।29 साल का हसीन पुत्र इकरार संभल के असमोली थाने के मैनोटा गांव का रहने वाला था। संभल और आसपास के जिलों में उस पर 24 से ज्यादा मुकदमे थे।
हापुड़ ( Hapur) के एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि घटना की पूरी कड़ियां नौ-दस नवंबर की रात्रि से जुड़ी हैं। डायल-112 पर सूचना मिली कि कुछ गौकश बदमाश प्रतिबंधित पशुओं को एकत्रित कर तस्करी के लिए परिवहन करने की तैयारी में हैं।
इस पर थाना कपूरपुर प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर ली। खुद को घिरा देख कार सवार बदमाश ने पुलिस पर जान से मारने के इरादे से फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश को गोली लग गई।
घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार के लिए सीएससी धौलाना ले जाया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बदमाश की शिनाख्त जिला संभल के थाना असमोली के गांव मैनौटा का हसीन पुत्र इकरार के रूप में हुई।
हसीन थाना असमोली का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अपराधी था। थाना कपूरपुर में मुकदमा अपराध संख्या 144/25 धारा 3/5/8 गौवध निवारण अधिनियम में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
हसीन के खिलाफ जनपद हापुड़,( Hapur) मुजफ्फरनगर, सम्भल, अमरोहा और गौतमबुद्धनगर में गोकशी, हत्या का प्रयास, गैंगस्टर एक्ट समेत करीब दो दर्जन से अधिक संगीन मुकदमे दर्ज हैं। यह मुठभेड़ गोकशी के खिलाफ चल रहे अभियान की एक और सफलता है, जो क्षेत्र में अपराधियों के मनोबल को तोड़ने का काम करेगी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?