Tuesday, June 23, 2026

Health, INDIA, Jammu & Kashmir, News, Terrorism

Haryana: डॉक्टर ने रची देश हिला देने वाली साजिश,फरीदाबाद में कश्मीरी डॉक्टर के घर से 300 किलो आरडीएक्स,और 2 एके-47 बरामद

J&K Police foil major terror plot in Faridabad; 300kg explosives RDX, AK-47s found after arrested doctor’s tip-off

देश में बड़ी आतंकी साजिश का खुलासा हुआ है। दिल्ली से लगे हरियाणा के   (  ) शहर में डॉक्टर के घर से 300 किलो आरडीएक्स बरामद किया गया है।डॉ. आदिल को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। गैर-कानूनी गतिविधि (निरोधक) कानून (UAPA) के तहत केस दर्ज किया गया है। सूत्रों ने बताया कि डॉक्टर के पास से इस तरह के हथियार की बरामदगी आतंकवाद से जुड़ी गतिविधियों में संलिप्तता मानी जा सकती है।

डॉक्टर का नाम आदिल अहमद है। इसे 7 नवंबर को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ही यूपी के सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया था। आदिल से पूछताछ हो रही है। इसी में उसने फरीदाबाद में विस्फोटक रखे होने की बात स्वीकार की।आदिल पहले अनंतनाग के GMC में प्रैक्टिस करता था। 2024 में इसने वहां से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद वह सहारनपुर में प्रैक्टिस करने लगा।डॉ. आदिल की निशानदेही पर 7 नवंबर को एक अन्य डॉक्टर मुजाहिल शकील को पुलवामा (कश्मीर) से गिरफ्तार किया गया था।

हरियाणा के फरीदाबाद ( Faridabad )में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। फरीदाबाद के धौज में डॉक्टर के घर से भारी मात्रा में आरडीएक्स बरामद हुआ है। 12 बैग में आरडीएक्स, 2 ऑटोमैटिक पिस्टल, 84 कारतूस, पांच लीटर केमिकल और एके-47 बरामद की गई है। धौज इलाके में हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी मुजाहिल शकील की निशानदेही पर यह कार्रवाई की गई है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी को जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम ने दो दिन पहले गिरफ्तार किया था। पूछताछ के बाद आरोपी डॉक्टर की निशानदेही पर उसके आवास पर छापा मारा, जहां से टीम को 12 बैग आरडीएक्स, दो ऑटोमैटिक पिस्टल, 84 कारतूस, पांच लीटर केमिकल और एक एके-47 राइफल बरामद हुई है। यह बरामदगी सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय है, क्योंकि आरडीएक्स एक अत्यंत शक्तिशाली विस्फोटक है और इसका बड़ी मात्रा में मिलना किसी बड़े खतरे की ओर इशारा कर सकता है।
इस रेड को जम्मू कश्मीर पुलिस ने अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर आदिल को कुछ दिन पहले पुलिस ने सहारनपुर से दबोचा था, ये उसी का घर है। श्रीनगर पुलिस ने सहारनपुर से डॉक्टर आदिल को 7 नवंबर को अरेस्ट किया था। 8 नवंबर को उसके अनंतनाग के घर से भारी मात्रा में विस्फोटक AK-47, 2 पिस्टल और मैगजीन मिली थी और अब फरीदाबाद से उसके कमरे से ये सभी चीजें बरामद की गई हैं। यहां कई घातक हथियार मिले हैं।
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, 3 डाक्टरों पर आतंकी संगठनों से जुड़े होने का शक जताया जा रहा है। कश्मीर के अनंतनाग और पुलवामा से 2 डॉक्टर गिरफ्तार किए गए हैं। 1 डॉक्टर अब भी फरार है जिसकी तलाश जारी है। आशंका जताई जा रही है कि  इनका ताल्लुक अंसार गजवातुल हिंद आतंकी संगठन से हो सकता है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
डॉक्टर ने रची देश हिला देने वाली साजिश,फरीदाबाद में कश्मीरी डॉक्टर के घर से 300 किलो आरडीएक्स,और 2 एके-47 बरामद

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels