Tuesday, June 23, 2026

Delhi, INDIA, News, Terrorism

Delhi Blast : दिल्ली में लाल किले के पास कार में शक्तिशाली धमाका:10 की मौत, 24 घायल, पार्किंग में खड़ी गाड़ियां जलीं

Car explosion near Delhi's Red Fort , 8 dead, several injured, high alert sounded across city

Car explosion near Delhi's Red Fort,8 dead, several injured,high alert sounded across cityराजधानी   ( )  में लाल किले ( Red Fort) के पास कार में जोरदार धमाका हुआ है। ब्लास्ट में 10 लोगों की मौत हो गई है और 24 लोग घायल हैं। धमाके की वजह साफ नहीं है, लेकिन इसके बाद दिल्ली समेत मुंबई, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।धामके की सूचना पर दमकल की कुल 7 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एक टीम भी मौके पर है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जिस i 20 कार में धमाका किया गया है।वह गुरुग्राम के HR 26 नंबर की है। यह गाड़ी नदीम खान के नाम पर रजिस्टर्ड होने की सूचना है। इसको लेकर दिल्ली पुलिस ने हरियाणा पुलिस से संपर्क किया है। नदीम ने यह कार दिल्ली के सलमान को बेची थी।

जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम 6.55 बजे फोर्ट मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 की पार्किंग में खड़ी एक i 20 कार में धमाका हुआ। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास खड़ी 3 और गाड़ियां जल गईं।घटना के बाद पुलिस ने इलाके को घेर लिया है। फॉरेंसिक टीम पहुंच गई है। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वहीं एनआईएऔर एनएसजी को भी घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है।

लोक नायक जय प्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने  बताया लाल किला( Red Fort)  मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास विस्फोट के 15 लोगों को लोक नायक अस्पताल लाया गया है। उनमें से आठ की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। तीन गंभीर रूप से घायल हैं। एक की हालत स्थिर है। अब धमाके में मरने वाली संख्या 10 हुई है।

घटना के चश्मदीद राजभर पांडे ने बताया कि उनके घर काफी तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। घर की खिड़कियां हिल गई। बाहर आकर देखा तो आग की लपटें दिखाई दी।

बता दें कि लाल किला ( Red Fort) क्षेत्र दिल्ली के सबसे ज्यादा व्यस्त और घनी आबादी वाले इलाके में शामिल है। दिल्ली अग्निशमन विभाग के अनुसार, लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास खड़ी एक कार में विस्फोट की सूचना मिली, जिसके बाद आसपास खड़ी तीन से चार गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गईं और क्षतिग्रस्त हो गईं।

बताया जा रहा है ककि यह धमाका हाई इंटेंसिटी का था। एनआईए की टीम मौके पर भेजी जा रही हैं। फायर ब्रिगेड के पास धमाके की सूचना 6 बजकर 55 मिनट पर आई थी। दिल्ली पुलिस की टीम जांच में जुट गई है।

घटना के तुरंत बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बात की और पूरे मामले की विस्तृत जानकारी ली।

दिल्ली ब्लास्ट को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि i20 कार में विस्फोट हुआ है। मामले में हर संभावनाओं की जांच की जा रही है। अमित शाह ने एलएनजेपी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। लोक नायक अस्पताल पहुंचने पर गृह मंत्री ने दिल्ली पुलिस सीपी सतीश गोलचा और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की।

Car explosion near Delhi's Red Fort , 8 dead, several injured, high alert sounded across city powerful explosion kills 10 near Red Fort

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels