राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद ( Faridabad ) में 2910 किलो विस्फोटक (अमोनियम नाइट्रेट व अन्य हथियारों) छुपाकर देश को दहलाने की साजिश रची जा रही थी। जम्मू-कश्मीर और फरीदाबाद पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में इस साजिश का पर्दाफाश करते हुए ये विस्फोटक व अन्य हथियार रविवार व सोमवार को बरामद कर लिए गए हैं।
डॉ. शाहीन को सात अन्य लोगों के साथ हिरासत में लिया गया है। इनमें कश्मीर के डॉक्टर मुजम्मिल गनई को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया। डॉ. शाहीन को पूछताछ के लिए हवाई मार्ग से श्रीनगर लाया गया है।
पुलिस के अनुसार, आठ आरोपियों में तीन डॉक्टर शामिल हैं और इस कार्रवाई में 2,900 किलोग्राम विस्फोटक बरामद किया गया है। जांच में खुलासा हुआ है कि यह ‘व्हाइट कॉलर’ आतंकी मॉड्यूल जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवत-उल-हिंद जैसे संगठनों से जुड़ा हुआ था।जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश और हरियाणा पुलिस के साथ केंद्रीय एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई में यह बड़ी सफलता मिली है। अधिकारियों ने फिलहाल यह नहीं बताया कि गिरफ्तारियां कब की गईं।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हरियाणा के फरीदाबाद ( Faridabad ) से लखनऊ तक अभियान चलाकर 2900kg विस्फोटक (संदिग्ध अमोनियम नाइट्रेट) जब्त किया है। इस कार्रवाई में फरीदाबाद से डॉक्टर मुजम्मिल शकील और लखनऊ से महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद को गिरफ्तार किया गया है।
मुजम्मिल शकील के कमरे से रविवार को 360 किलो विस्फोटक और असाल्ट राइफल पकड़ी गई। सोमवार को शाहीन की कार से कश्मीर में AK-47 राइफल और जिंदा कारतूस और अन्य संदिग्ध सामग्री जब्त की गई है।
आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और अंसर गजवत-उल-हिंद मिलकर देश को दहलाने की साजिश कर रहे थे। फरीदाबाद के धौज स्थित अल फलाह यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे डॉ. मुज्जमिल अहमद गनेई उर्फ मुसैब ने किराये पर दो जगह कमरा व मकान लेकर ये विस्फोटक छुपाया था। मुसैब को जम्मू एंड कश्मीर पुलिस और फरीदाबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने 30 अक्तूबर को अल फलाह यूनिवर्सिटी से गिरफ्तार किया था।
जम्मू-कश्मीर में 19 अक्तूबर 2025 को कुछ जगहों पर जैश-ए-मोहम्मद की ओर से चस्पा किए गए पोस्टरों के बाद वहां की पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। उसी केस में मुसैब को फरीदाबाद आकर गिरफ्तार किया गया। 30 अक्तूबर को ही मुसैब को फरीदाबाद जेएमआईसी नवीन कुमार की अदालत में पेश कर 3 दिन के ट्रांजिट रिमांड पर लेकर जम्मू एंड कश्मीर पुलिस ले गई।
वहां इससे हुई पूछताछ के बाद शनिवार 8 नवंबर की रात को जम्मू एंड कश्मीर पुलिस वापस फरीदाबाद आई और यूनिवर्सिटी परिसर में पूछताछ व छापेमारी की। इसके बाद रविवार 9 नवंबर को अल-फलाह यूनिवर्सिटी से महज 500 मीटर दूर बने मकान के एक कमरे से 360 किलो अमोनियम नाइट्रेट व अन्य विस्फोटक सामान और हथियार जब्त किए।
जम्मू-कश्मीर में संदिग्ध आतंकी मुसैब से एक टीम पूछताछ कर फरीदाबाद में मौजूद दूसरी टीम को हिदायत लगातार दे रही है। यहां मौजूद टीम फरीदाबाद पुलिस की मदद से लगातार सर्च व रेड कर बरामदगी कर रही है। सोमवार को भी धौज से 4 किलोमीटर दूर फतेहपुर तगा गांव के एक मकान के कमरे से 2550 किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया गया है। ये दोनों ही मकान मुसैब ने लगभग एक से डेढ़ महीने के भीतर किराये पर लिए थे।
फरीदाबाद ( Faridabad ) पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस व फरीदाबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने ये कार्रवाई की है। बीते कई दिनों से कार्रवाई चल रही है और आगे भी कार्रवाई जारी है। राष्ट्रीय सुरक्षा को देखते हुए कुछ जानकारियां साझा नहीं की जा सकती। मुसैब को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?