सोमवार शाम दिल्ली ( Delhi ) में लाल किले ( Red Fort) के नजदीक हुए विस्फोट को लेकर नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब जिस कार में धमाका हुआ, उसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें कार सवार भी दिख रहा है। शक है कि सीसीटीवी में दिख रहा व्यक्ति ही डॉ. उमर है। दिल्ली धमाके के तार फरीदाबाद आतंकी नेटवर्क से भी जुड़ रहे हैं और आशंका है कि दिल्ली में हुआ धमाका भी अमोनियम नाइट्रेट में हुआ था।
यह धमाका Hyundai i20 कार में हुआ। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस कार के अंदर तीन लोग बैठे थे। धमाके की जांच अब कार पर केंद्रित हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कार गुरुग्राम के एक शख्स ने बेची। इसके बाद कई और खरीददारों के पास से होते हुए इसे जम्मू कश्मीर के पुलवामा के एक व्यक्ति ने खरीदा। फिलहाल उसी के नाम पर यह कार थी।
दिल्ली ( Delhi ) ब्लास्ट से ठीक पहले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें एक सफेद I-20 कार पार्किंग से निकलती दिख रही है। इसमें आतंकी डॉ. मोहम्मद उमर के होने का शक है।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के सूत्रों के मुताबिक डॉ. उमर पार्किंग में खड़ी i-20 कार में लगभग ढाई से तीन घंटे तक बैठा रहा। वह एक पल के लिए भी कार से बाहर नहीं निकला।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, डॉ. उमर या तो किसी का इंतजार कर रहा था या फिर पार्किंग में किसी निर्देश का इंतजार में था। उमर फरीदाबाद मॉड्यूल का हिस्सा था।
सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है, इसे आतंकी उमर बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि सीसीटीवी में दिख रहे युवक से इसका चेहरा मिल रहा है। ये कश्मीर के पुलवामा का रहने वाला बताया जा रहा है। इसने पुलवामा के रहने वाले तारिक से i20 कार ली थी।
धमाके वाली जगह के आसपास के सीसीटवी खंगालने पर नई जानकारी सामने आई है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, जिस हुंडई i20 कार में धमका हुआ है, वो वारदात से पहले एक मस्जिद के पास पार्किंग में करीब तीन घंटे तक खड़ी रही थी। धमाके से पहले एक तस्वीर सामने आई है। तस्वीर में कार सुनहरी मस्जिद के पास सड़क पर जाती दिखी है।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, कार ने 10 नवंबर की दोपहर 3:19 बजे पार्किंग में प्रवेश किया। शाम 6:48 बजे पार्किंग से निकली। इसके महज चार मिनट बाद ही 6:52 बजे सुभाष मार्ग लाल बत्ती पर कार में ब्लास्ट हुआ। धमाके की चपेट में आसपास खड़े कई और वाहन भी आ गए।
आतंकी डॉ. उमर पुलवामा के कोइल का रहने वाला था। उसने 2017 में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज श्रीनगर से MBBS किया था। उसका रजिस्ट्रेशन नंबर 15313 है। 24 फरवरी 1989 को पुलवामा में पैदा हुआ उमर अल फलाह मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर था। उसकी एक और तस्वीर सामने आई है।
दिल्ली ( Delhi ) पुलिस का कहना है कि उमर फरीदाबाद मॉड्यूल का हिस्सा हो सकता है। पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हरियाणा के फरीदाबाद से लखनऊ तक अभियान चलाकर 2900kg विस्फोटक (संदिग्ध अमोनियम नाइट्रेट) जब्त किया है।इस कार्रवाई में फरीदाबाद से डॉक्टर मुजम्मिल शकील और लखनऊ से महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद को गिरफ्तार किया गया है



सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?