Tuesday, June 23, 2026

Assembly Elections 2025, Bihar Election 2025

Bihar Election:बिहार विधानसभा चुनाव में बंपर वोटिंग, आजादी के बाद पहली बार 68.55 फीसदी मतदान,एग्जिट पोल में एक बार फिर एनडीए की सरकार 

Record 68.55% Turnout in Bihar Polls, NDA Projected to Return to Power in Exit Polls

बिहार (Bihar )के 20 जिलों के 122 विधानसभा सीटों पर बंपर वोटिंग हुई है। शाम पांच बजे तक ही मतदाताओं ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। मतदान खत्म होने के बाद 68.55 फीसदी वोटिंग हुई। आजादी के बाद पहली बार इतना मतदान हुआ है।

मतदान समाप्त होते ही एग्जिट पोल के रुझानों ने सियासी माहौल गरमा दिया है। ज्यादातर एग्जिट पोल में एनडीए (NDA) गठबंधन को दो-तिहाई बहुमत मिलता दिख रहा है, जबकि महागठबंधन को 70 से 90 सीटें मिलने का अनुमान है।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025(Bihar Election 2025) के दूसरे चरण में मंगलवार को राज्य के 122 विधानसभा क्षेत्रों के 45,388 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। प्रशासनिक तत्परता और सुरक्षा बलों की चौकसी के कारण कहीं से कोई बड़ी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान खत्म हो चुका है। संवेदनशील घोषित किए गए बूथों पर मतदान पांच बजे ही खत्म हो चुका था। छह बजे बाकी बूथों पर मतदान खत्म हो गया। हालांकि, जिन बूथों पर मतदान देरी से शुरू हुई और छह बजे तक मतदाता कतार में खड़े थे, वहां वोटिंग हो रही है। पांच बजे के आंकड़ों के मुताबिक, दूसरे चरण के मतदान ने पहले चरण का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शाम पांच बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, 67.14 प्रतिशत वोट पड़े। सबसे अधिक वोटिंग किशनगंज में 76.26 फीसदी हुई। यह आंकड़ा और बढ़ सकता है।

मुस्लिम बहुल किशनगंज में सबसे ज्यादा 77.75% मतदान हुआ है। जबकि नवादा में सबसे कम 57.76% वोट डाले गए।पहले फेज में 65.08% वोटिंग हुई थी। दोनों फेज को मिलाएं तो बिहार में कुल 66.81 फीसदी मतदान हुआ है। पिछले साल 2020 में 57 फीसदी वोटिंग हुई थी। इस लिहाज से इस बार 10% ज्यादा वोटिंग हुई है।

बंपर वोटिंग को लेकर केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने दावा किया कि दूसरे फेज की 122 सीटों में से 80 हम जीतने वाले हैं। वहीं तेजस्वी यादव ने कहा है कि लोगों ने बढ़-चढ़कर मतदान कर रहे हैं। मेरा मन गदगद है।

रुझानों में एनडीए की सरकार बन रही है। गठबंधन को 145-160 सीटें मिलती दिख रहीं है, वही महागठबंधन को 73-91 सीट मिलने का अनुमान है।

बिहार चुनाव (Bihar Election 2025)के एग्जिट पोल में एनडीए की बड़ी बढ़त के संकेत मिले हैं। 17 एजेंसियों के पोल ऑफ पोल्स में एनडीए को 154 सीटें मिलने का अनुमान है। महागठबंधन 83 सीटों पर सिमटता दिख रहा है, जबकि अन्य के खाते में 5 सीटें जा सकती हैं।

पहली बार चुनाव में उतरी प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी बेअसर नजर आ रही है। उसे 3-5 सीटें मिलने का अनुमान है। पिछले चुनाव में एनडीए को 125, महागठबंधन को 110 और अन्य को 8 सीटें मिली थीं। यानी इस बार एनडीए को करीब 29 सीटों का फायदा, जबकि महागठबंधन को 27 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है।

राज्य में 243 सीटों पर 2 फेज में चुनाव हुआ। पहले फेज में 121 सीटों पर 65% वोटिंग हुई है। वहीं दूसरी फेज में रिकॉर्ड 68.5% मतदान हुआ है। रिजल्ट 14 नवंबर को आएगा।

इस बार ज्यादा वोटिंग होने की वजह से एग्जिट पोल को लेकर लोगों में क्यूरियोसिटी काफी थी। हर कोई जानना चाहता था कि क्या नीतीश कुमार एक बार फिर सत्ता बरकरार रखने में कामयाब होते हैं या फिर तेजस्वी यादव की ताजपोशी होगी। वैसे, बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना 14 नवंबर को होगी।

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels