जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर (Srinagar ) में नौगाम पुलिस स्टेशन (Nowgam police station ) में शुक्रवार रात करीब 11:20 बजे बड़ा धमाका हुआ है। विस्फोट में पुलिस अधिकारी समेत 9लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।, जबकि 29 घायल हैं। घायलों में अधिकांश पुलिसकर्मी हैं। घायलों को इलाज के लिए उजाला सिग्नस, SMHS और 92 बेस अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।
विस्फोट में पुलिस अधिकारी समेत कम से कम 9 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। यह विस्फोट उस समय हुआ जब टीमें फरीदाबाद से जुड़े एक आतंकवाद से जुड़े मामले में ज़ब्त किए गए लगभग 350 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट को संभाल रही थीं।
बताया जाता है कि फरीदाबाद में जब्त विस्फोटक सामग्री के नमूने लेते समय यह विस्फोट हुआ है, लेकिन इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जब्त किया विस्फोटक अमोनियम नाइट्रेट था। धमाके से आसपास के घरों को भी भारी नुकसान हुआ है। घरों की खिड़कियां टूट गई हैं। धमाका इतनी तेज था कि इसकी आवाज नौगाम ही नहीं, छानपोरा, सनतनगर, रावलपोरा और पंथा चाैक क्षेत्र में सुनाई दी। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
अधिकारियों के मुताबिक, ब्लास्ट उस समय हुआ जब पुलिस व्हाइट कॉलर आतंकी मॉड्यूल मामले में जब्त विस्फोटक के सैंपल ले रही थी। हालांकि ब्लास्ट को लेकर आतंकी हमले के एंगल से भी जांच हो रही है।
सूत्रों के मुताबिक नौगाम पुलिस स्टेशन (Nowgam police station ) में विस्फोटक में धमाका तभी होगा तब उसमें डेटोनेटर और फ्यूज का इस्तेमाल किया जाए या किसी तरह ट्रिगर किए जाए। इसलिए ये आतंकी अटैक भी हो सकता है। जैश ए मोहम्मद से जुड़े एक आतंकी ग्रुप PAFF ने हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया लेकिन पुष्टि होना बाकी है।
धमाके को दिल्ली विस्फोट के जैसा ही माना जा रहा है। वीडियो फुटेज देखकर वैसे ही दृश्य सामने आ रहे हैं जैसे कि दिल्ली धमाके के बाद दिखाई दिए थे। दिल्ली में 10 नवंबर को लाल किले के पास हुए कार विस्फोट में 13 लोगों की जान जा चुकी है। जांच एजेंसियां उस धमाके की तय तक पहुंचने के लिए सघन जांच कर रही हैं।
प्राथमिक जानकरी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर (Srinagar ) में नौगाम पुलिस स्टेशन के अंदर भीषण विस्फोट हुआ है। यह विस्फोटक सफेदपोश आतंकवादी मॉड्यूल से बरामद किया गया हो सकता है। सूत्रों का कहना है कि नौगाम पुलिस स्टेशन ने उस मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर दिया है जो दिल्ली में लाल किले पर हुए हमले के लिए भी जिम्मेदार था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि फरीदाबाद में जब्त किए गए 2900 किलो विस्फोटक में 358 किलोग्राम आरडीएक्स था और एफएसएल टीम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और एक दर्जी उसकी सैंपलिंग कर रहे थे।
सूत्रों ने बताया कि 360 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा फरीदाबाद से डॉ. मुजम्मिल गनई के किराए के आवास से जब्त करने के बाद नाैगाम पुलिस स्टेशन(Nowgam police station ) में लाई गई थी। मुजम्मिल इस आतंकी मॉड्यूल मामले में अब तक गिरफ्तार किए गए आठ लोगों में से एक है। यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया है कि क्या पूरे 360 किलोग्राम विस्फोटक उस पुलिस स्टेशन में संग्रहीत किए गए थे या नहीं। बता दें कि इसी पुलिस स्टेशन में 19 अक्तूबर को सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल का मामला दर्ज किया गया था।



सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?