बिहार (Bihar ) विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम आ चुके हैं। नीतीश कुमार सरकार के 2020 के मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी। अब इनमें से जीतें विधायकों को क्या फिर से सरकार में जगह मिलेगी। ये आने वाले दिनों में पता चलेगा।
बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election ) में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मंत्रिपरिषद के लगभग सभी मंत्रियों ने जीत दर्ज की है।चुनावी मैदान में उतरे 29 मंत्रियों में से 28 ने जीत दर्ज की, जबकि जनता दल यूनाइटेड (जदयू) कोटे से मंत्री सुमित कुमार सिंह को पराजय का सामना करना पड़ा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की लोकप्रियता को इस व्यापक जीत का प्रमुख कारण माना जा रहा है। कई मंत्रियों की जीत उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन से अधिक इस राजनीतिक लहर का नतीजा बताई जा रही है।
बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election ) में पहली बार चुनाव लड़ रहे भाजपा नेता मंगल पांडेय भी विजयी रहे। दोनों उपमुख्यमंत्रियों—सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा—ने भी जीत दर्ज की है। सम्राट चौधरी अभी विधानपरिषद के सदस्य हैं और इस बार उन्हें भाजपा ने तारापुर से उम्मीदवार बनाया था। इसके पूर्व वह दो बार परबत्ता (खगड़िया) से विधायक रह चुके हैं।
मंत्रियों की जीत में 35 वर्षों से लगातार जीत दर्ज कर रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. प्रेम कुमार और जदयू के विजेन्द्र प्रसाद यादव की पुनर्वापसी भी शामिल है। भाजपा के 17 और जदयू के 12 मंत्री चुनाव मैदान में थे, जिनमें से एक को छोड़ सभी जीत गए।
भाजपा के सभी 17 मंत्री– विजयी सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, डॉ. प्रेम कुमार, रेणु देवी, मंगल पांडेय, नीरज कुमार सिंह, नीतीश मिश्रा, नीतीन नवीन, जिवेश कुमार, संजय सरावगी, कृष्णनंदन पासवान, केदार प्रसाद गुप्ता, सुरेंद्र मेहता, डॉ. सुनील कुमार, राजू कुमार सिंह, विजय मंडल और कृष्ण कुमार मंटू विजयी हुए।
जदयू के 12 मंत्रियों में 11 –विजय कुमार चौधरी, बिजेन्द्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, लेशी सिंह, मदन सहनी, महेश्वर हजारी, शीला कुमारी, सुनील कुमार, जयंत राज, मोहम्मद जमाखान और रत्नेश सदा विजयी रहे। केवल मंत्री सुमित कुमार सिंह को पराजय का सामना करना पड़ा।
| क्रमांक | विधानसभा क्षेत्र | प्रत्याशी | पार्टी | परिणाम |
|---|---|---|---|---|
| 1 | सोनवर्षा | रत्नेश सदा | जदयू | जीते |
| 2 | दरभंगा (सदर) | संजय सरोगी | भाजपा | जीते |
| 3 | जाले | जीवेश कुमार मिश्रा | भाजपा | जीते |
| 4 | कुढ़नी | केदार प्रसाद गुप्ता | भाजपा | जीते |
| 5 | साहेबगंज | राजू कुमार सिंह | भाजपा | जीते |
| 6 | भोरे | सुनील कुमार | जदयू | जीते |
| 7 | अमनौर | कृष्णा कुमार मंटू | भाजपा | आगे |
| 8 | सीवान | मंगल पांडे | भाजपा | जीते |
| 9 | कल्याणपुर | महेश्वर हजारी | जदयू | जीते |
| 10 | सरायरंजन | विजय कुमार चौधरी | जदयू | जीते |
| 11 | बछवाड़ा | सुरेंद्र मेहता | भाजपा | जीते |
| 12 | बिहारशरीफ | डॉ. सुनील कुमार | भाजपा | जीते |
| 13 | नालंदा | श्रवण कुमार | जदयू | जीते |
| 14 | बांकीपुर | नितिन नवीन | भाजपा | जीते |
| 15 | लखीसराय | विजय कुमार सिन्हा | भाजपा | जीते |
| 16 | तारापुर | सम्राट चौधरी | भाजपा | जीते |
| 17 | बेतिया | रेणु देवी | भाजपा | जीते |
| 18 | हरसिद्धि | कृष्णानंदन पासवान | भाजपा | जीते |
| 19 | झंझारपुर | नीतीश मिश्रा | भाजपा | जीते |
| 20 | फुलपरास | शीला कुमारी मंडल | जदयू | जीते |
| 21 | सुपौल | बिजेंद्र प्रसाद यादव | जदयू | जीते |
| 22 | छातापुर | नीरज कुमार सिंह बबलू | भाजपा | जीते |
| 23 | सिकटी | विजय कुमार मंडल | भाजपा | जीते |
| 24 | धमदाहा | लेशी सिंह | जदयू | जीतीं |
| 25 | अमरपुर | जयंत राज | जदयू | जीते |
| 26 | चैनपुर | मो. जम़ा खान | जदयू | जीते |
| 27 | गया टाउन | प्रेम कुमार | भाजपा | जीते |
| 28 | चकाई | सुमित कुमार सिंह | जदयू | हारे |
| 29 | बहादुरपुर | मदन सहनी | जदयू | जीते |


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?