बिहार (Bihar ) विधानसभा में एनडीए की बंपर जीत के बाद शुक्रवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) जब दिल्ली के बीजेपी मुख्यालय पहुंचे, तो उन्होंने गमछा लहरा कर वहां मौजूद लोगों का स्वागत किया। पीएम मोदी ने कार से उतरते ही गमछा लहरा कर लोगों का अभिवादन किया। इससे पहले चुनाव प्रचार के दौरान मुजफ्फरपुर में मोदी ने गमछा हवा में लहराया था। पीएम मोदा का यह वीडियो काफी वायरल हुआ था। पीएम मोदी पहले भी कई बार गमछा लहराकर संदेश दे चुके हैं।
भाजपा ने बिहार में एनडीए की जीत का शुक्रवार को दिल्ली हेडक्वार्टर में जश्न मनाया। इस मौके पर पीएम ने 42 मिनट के भाषण में कहा, बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया। अब कट्टा सरकार कभी वापस नहीं आएगी।
उन्होंने छठी मईया के जयकारे भी लगाए। उन्होंने कहा कि जो छठ पूजा को ड्रामा कह सकते हैं, वे बिहार की क्या इज्जत करेंगे।
इस दौरान कांग्रेस, आरजेडी, पश्चिम बंगाल, केरल तमिलनाडु चुनाव का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बंगाल में भी भाजपा सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब मुस्लिम लीगी माओवादी पार्टी बन गई है।
पीएम (PM Modi )शाम 6 बजकर 51 मिनट पर मुख्यालय पहुंचे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का गमछा लहराकर अभिवादन किया। सारे कार्यकर्ताओं ने भी गमछा लहराकर इसका जवाब दिया।
मोदी जैसे ही भाजपा मुख्यालय पहुंचे, कार्यकर्ताओं का जोश हाई हो गया। मोदी-मोदी के नारे लगने लगे… पीएम भी कॉरिडोर से लेकर मंच तक गमछा हिलाते पहुंचे। पीएम को देख कैंपस में मौजूद हर कार्यकर्ता गमछा लहराने लगा।
पीएम मोदी(PM Modi ) ने 31 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर की रैली में हेलीकॉप्टर से उतरकर गमछा लहराया था। मधुबनी प्रिंट वाले गमछे को उन्होंने करीब 30 सेकंड तक लहराया था। अगस्त में पीएम मोदी ने औंता-सिमरिया पुल के उद्घाटन के दौरान भी गमछा लहराया था।
असल में, पीएम मोदी(PM Modi ) का गमछा लहराना एक बड़ा सियासी संदेश है। बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश मे गमछे को मेहनतकश लोगों की पहचान माना जाता है। बिहार में खेत में काम करने वाले गमछा लगाते हैं। गमछा किसानों से जुड़ा हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी गमछे को लहराकर संदेश देते हैं कि वह किसानों से जुड़े हुए हैं। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बीजेपी मुख्यालय का पीएम मोदी का गमछा लहराते हुए वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि बिहार में NDA की प्रचंड विजय का ऐतिहासिक क्षण…।
बिहार में बीजेपी और एनडीए की बंपर जीत लेकर पीएम मोदी के आने से पहले ही दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पर जबरदस्त जोश का माहौल दिखा। पीएम मोदी जब बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ वहां पहुंचे तो उन्होंने गमछा लहराकर प्रचंड जीत के जोश का इजहार किया। पीएम मोदी को गमछा हिलाते देख वहां मौजूद कई लोग भी गमछा हिलाते नजर आए।
बिहार में NDA की प्रचंड विजय का ऐतिहासिक क्षण… pic.twitter.com/rzVDwgmb3C
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) November 14, 2025


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?
