Tuesday, June 23, 2026

Assembly Elections 2025, Bihar Election 2025

Bihar Election Result : बिहार में एनडीए को प्रचंड जनादेश,राजद नेतृत्व वाले महागठबंधन का सूपड़ा साफ, पीएम मोदी बोले- सुशासन की जीत

Bihar Election Result

Bihar Election Result 2 ( )चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है। 243 में से 202 सीटों के साथ एनडीए रिकॉर्ड जीत की ओर है। जबकि महागठबंधन के खाते में 37 सीटें आ रही हैं। इस बीच पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा है कि ये सुशासन की जीत है।राजद के नेतृत्व में महागठबंधन का बुरा हाल है। साफ है कि बिहार की जनता ने पीएम मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर विश्वास जताया है।

बिहार (Bihar )चुनावएग्जिट पोल के आंकड़ों को पार करते हुए एनडीए ने बिहार में प्रचंड जीत दर्ज करने की ओर कदम बढ़ा दिया है। इन आंकड़ों ने एक बात तो साफ कर दी है कि बिहार की जनता नीतीश कुमार के लंबे शासन ने अभी तक ऊबी नहीं हैं और नीतीश के वादों पर अब भी बिहार की जनता को भरोसा है।

एनडीए 204 सीटों पर ठोस बढ़त मिली है। नतीजों में महागठबंधन का सूपड़ा साफ हो चुका है। राजद नीत महागठबंधन की झोली में महज 34 सीटें दिख रही हैं। बिहार में जश्न शुरू हो चुका है।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर बिहार चुनाव के नतीजों पर लिखा कि ‘सुशासन की जीत हुई है। विकास की जीत हुई है। जन-कल्याण की भावना की जीत हुई है। सामाजिक न्याय की जीत हुई है। बिहार के मेरे परिवारजनों का बहुत-बहुत आभार, जिन्होंने 2025 के विधानसभा चुनावों में एनडीए को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व जीत का आशीर्वाद दिया है। यह प्रचंड जनादेश हमें जनता-जनार्दन की सेवा करने और बिहार के लिए नए संकल्प के साथ काम करने की शक्ति प्रदान करेगा।’

‘मैं एनडीए के प्रत्येक कार्यकर्ता का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अथक परिश्रम किया है। उन्होंने जनता के बीच जाकर हमारे विकास के एजेंडे को सामने रखा और विपक्ष के हर झूठ का मजबूती से जवाब दिया। मैं उनकी हृदय से सराहना करता हूं!’

पीएम मोदी ने लिखा कि ‘आने वाले समय में हम बिहार के विकास, यहां के इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्य की संस्कृति को नई पहचान देने के लिए बढ़-चढ़कर काम करेंगे। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि यहां की युवा शक्ति और नारी शक्ति को समृद्ध जीवन के लिए भरपूर अवसर मिले।’

बिहार के नतीजों पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ‘यह विकसित बिहार में विश्वास रखने वाले हर बिहारवासी की जीत है। जंगलराज और तुष्टीकरण की राजनीति करने वाले किसी भी भेष में आएं, उन्हें लूटने का मौका नहीं मिलेगा। जनता अब सिर्फ और सिर्फ प्रदर्शन की राजनीति के आधार पर जनादेश देती है। नरेंद्र मोदी जी और नीतीश कुमार जी व एनडीए के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं। साथ ही अपने अथक परिश्रम से इस परिणाम को चरितार्थ देने वाले बूथ कार्यकर्ताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं का अभिवादन करता हूं।’

अमित शाह ने कहा कि ‘बिहारवासियों का एक-एक वोट भारत की सुरक्षा और संसाधनों से खेलने वाले घुसपैठियों और उनके हितैषियों के खिलाफ मोदी सरकार की नीति में विश्वास का प्रतीक है। वोटबैंक के लिए घुसपैठियों को बचाने वालों को जनता ने करारा जवाब दिया है। बिहार की जनता ने पूरे देश का मूड बता दिया है कि मतदाता सूची शुद्धिकरण अनिवार्य है और इसके खिलाफ राजनीति की कोई जगह नहीं है। इसीलिए राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस आज बिहार में आखिरी पायदान पर आ गई है।’

बड़े चेहरों में राघोपुर से तेजस्वी यादव करीब 12 हजार वोटों से जीत गए हैं। तेजप्रताप यादव महुआ से चुनाव हार गए हैं। उनकी पार्टी JJD ने हार के बाद फेसबुक पर पोस्ट किया है।

इसमें लिखा है- तेजस्वी फेलस्वी हो गया। राजद को जयचंदों ने खोखला कर दिया। मोदी विश्व के मजबूत नेता हैं। एनडीए को उसकी एकता ने जिताया।महागठबंधन में राजद के खाते में 26, जबकि कांग्रेस 6 सीटों पर जीत की ओर है। प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज और VIP का खाता भी नहीं खुला है।

बिहार (Bihar )चुनाव भाजपा के सोशल मीडिया हैंडल से पीएम मोदी और नीतीश कुमार की एक तस्वीर पोस्ट की गई है। इस पोस्ट में पीएम मोदी ने नीतीश कुमार का हाथ पकड़कर ऊपर उठाया हुआ है और सामने जनता का विशाल हुजूम खड़ा है। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ‘जोड़ी मोदी-नीतीश जी के हिट हो गयील, बिहार के विकास फिर रिपीट हो गयील!’

इसका हिंदी में मतलब हुआ कि ‘मोदी और नीतीश की जोड़ी हिट हो गई है और बिहार में विकास फिर से रिपीट हो गया है।’ चर्चा है कि इस प्रचंड जीत को सेलीब्रेट करने के लिए पीएम मोदी शाम 6 बजे भाजपा मुख्यालय जाएंगे। वहीं पूरे बिहार में भाजपा और जेडीयू के कार्यकर्ता जश्न में डूबे हुए हैं।

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels