मशहूर बॉलीवुड ( Bollywood) अभिनेता धर्मेंद्र ( Actor Dharmendra) इन दिनों वेंटिलेटर पर हैं, उनके लिए घर पर ही आईसीयू वॉर्ड तैयार किया गया है। इससे पहले वे कई दिन मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती रहे, जहां से कल बुधवार को उन्हें डिस्चार्ज किया गया। इस बीच बुधवार को अभिनेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जो कथित तौर पर ब्रीच कैंडी अस्पताल में चल रहे उनके उपचार के दौरान का था। इस वीडियो को हॉस्पिटल के एक स्टाफ मेंबर ने चोरी-छिपे रिकॉर्ड किया था, जिस पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने पुष्टि की है कि मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के एक कर्मचारी को निजता के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कर्मचारी ने आईसीयू के अंदर दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ( Actor Dharmendra) और उनके परिवार का एक निजी वीडियो रिकॉर्ड किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हुए इस वीडियो में देओल परिवार के सदस्यों को देखा जा सकता है। वीडियो में धर्मेंद्र नजर आ रहे हैं, जिनके आसपास परिवार के सदस्य खड़े हैं और भावुक हो रहे हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, आईसीयू के अंदर वीडियो बनाने वाले कर्मचारी की पहचान कर ली गई है और उसे हिरासत में ले लिया गया है। सूत्रों ने बताया कि उस व्यक्ति ने बिना अनुमति के फुटेज को ऑनलाइन शेयर किया था, जिससे धर्मेंद्र ( Dharmendra) व उनके परिवार की निजता व निजता के नियमों का उल्लंघन हुआ।
89 वर्षीय दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ( Dharmendra) को तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया। कई दिन मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में ही उनका उपचार चला व कल 12 नवंबर को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। अभिनेता के लिए उनके जुहू स्थित घर पर ही आईसीयू वार्ड तैयार किया गया है, जहां चार नर्स और एक डॉक्टर की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत