उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के हमीरपुर (Hamirpur) जिले में ‘यूपी पुलिस (UP police ) की छवि पर सवाल खड़ा करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। महोबा जिले में तैनात यूपी पुलिस के सब इंस्पेक्टर अंकित यादव को अपनी प्रेमिका की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा मात्र दो दिनों के भीतर कर दिया।
हमीरपुर में दरोगा ने शादीशुदा प्रेमिका की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने लाश के कपड़े उतारे। फिर लाश को डिग्गी में भरकर सड़क किनारे फेंक दिया। वहां से गुजर रहे लोगों ने महिला की लाश देखी। उस वक्त लाश को कुत्ते नोच रहे थे।
पुलिस ने जांच के लिए 3 टीमें लगाईं। महिला की पहचान महोबा की रहने वाली किरन सिंह के रूप में हुई। कॉल डिटेल और पूछताछ से पता चला कि उसका दरोगा अंकित यादव से अफेयर चल रहा था।
रविवार सुबह पुलिस ने दरोगा को महोबा में उसके सरकारी घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, दरोगा अपनी गर्लफ्रेंड के साथ घूमने निकला था। इसी बीच दोनों के बीच झगड़ा हो गया। गुस्साए दरोगा ने महिला की हत्या कर दी। महिला की लाश 13 नवंबर को शव जिला मुख्यालय से लगभग 37 किमी दूर मौदहा-राठ रोड पर रमना गांव के पास मिली थी।
अंकित यादव 2023 बैच का ‘यूपी पुलिस (UP police ) का सब इंस्पेक्टर है। वह 2024 से महोबा के कबरई थाने में तैनात था। किरन सिंह भी कबरई की रहने वाली थी। उसका पति विनोद CRPF में है। उसके कोई संतान नहीं है। किरन के पिता ने बताया कि शादी के एक साल बाद दामाद विनोद 2 लाख रुपए और ब्रेजा कार दहेज में मांगने लगा।
हम लोगों ने दहेज देने से मना कर दिया। इसके बाद विनोद और उसके घरवालों ने बेटी को पीटकर उसे जहर पिला दिया था। तभी किरन ने दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया था। इस केस का जांच अधिकारी SI अंकित यादव ही था।
अंकित यादव मूलरूप से रायबरेली के महमद मऊ गांव का रहने वाला है। उसके गांव के घर में ताला बंद है। उसका पूरा परिवार प्रयागराज में रहता है। अंकित यादव के पिता राजकुमार यादव भी वाराणसी में दरोगा के पद पर तैनात है।
बताया जा रहा है कि थाने आते-जाते किरन और अंकित काफी करीब आ गए थे। दोनों अक्सर साथ में घूमने जाया करते थे। एसपी दीक्षा शर्मा ने बताया- 12 नवंबर को दोनों अंकित यादव की कार से घूमने के लिए निकले थे।
इसी दौरान किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। अंकित ने कार में पड़ी लोहे की रॉड से किरन की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद किरन का न्यूड शव हमीरपुर के मौदहा कोतवाली क्षेत्र में राठ रोड के किनारे झाड़ियों में फेंक दिया।
किरन सिंह की लाश 13 नवंबर की सुबह लाश मिली थी, जिसे कुत्ते नोच रहे थे। करीब 20 मीटर तक खून फैला हुआ था। इसके बाद ‘यूपी पुलिस (UP police ) की 3 टीमें मामले की जांच कर रही थीं। 2 डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमॉर्टम किया।
रिपोर्ट में किसी भारी चीज से हमले के चलते सिर की हड्डी टूटी मिली। गले में कसने के भी निशान मिले। महिला की कॉल डिटेल और घरवालों से पूछताछ की गई तो उसके अफेयर के बारे में पता चला। इसके बाद दरोगा अंकित यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।
किरन के भाई सतीश कुमार ने बताया कि 12 नवंबर को बहन किरन अकेले कोर्ट गई थी। वहां बहन का बहनोई विनोद से दहेज उत्पीड़न का मुकदमा चल रहा था। उसी दौरान उसका अपहरण कर लिया गया। फिर मौदहा कोतवाली क्षेत्र में लाकर उसकी हत्या कर दी गई। सतीश का आरोप है कि मुकदमे की जांच कर रहे दरोगा अंकित से उनके बहनोई की साठगांठ थी। दोनों ही इस हत्या में शामिल हैं।किरन के घरवाले उसकी सास माया देवी, देवर संजय उर्फ सोनू और ननदोई रामगोपाल पर भी हत्या में शामिल होने का आरोप लगा रहे हैं।



सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?