कानपुर (Kanpur ) के कल्याणपुर के कैलाशविहार स्थित नर्सिंग होम में मंगलवार को कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) देने में महिला रोगी की पसलियां तोड़ दीं गईं। इसके बाद नर्सिंग होम से रोगी को कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट रेफर कर दिया गया।
वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। रोगी को दिल की धड़कन रुकने और सांस लेने में दिक्कत होने पर यह जीवन रक्षक प्रक्रिया अपनाई जाती है। कन्नौज के गुरसहायगंज की रहने वाली सुधा दुबे (60) की तबीयत खराब होने पर सोमवार रात परिजन कानपुर (Kanpur ) में कल्याणपुर के कैलाश विहार स्थित नर्सिंगहोम ले गए।
मंगलवार सुबह रोगी की तबीयत बिगड़ी और सांस लेने में दिक्कत हुई तो नर्सिंगहोम में रोगी को सीपीआर दिया गया। इस पर हालत बिगड़ने के साथ ही सांस अटक गई। इसके बाद रोगी को कार्डियोलॉजी रेफर कर दिया गया।
एंबुलेंस से रोगी को लेकर परिजन पौने दो बजे कार्डियोलॉजी पहुंचे। यहां जांच में रोगी को ब्रेन डेड बताया गया। इसके साथ पसलियां टूटने की बात बताई। रोगी की बेटी पूजा दुबे और बेटे सुरजीत दुबे ने बताया कि नर्सिंग होम के एक स्टाफ ने सीने पर चढ़कर सीपीआर दी।
इससे पसलियां टूट गईं और मौत हो गई। नर्सिंग होमवालों ने पहले ही कागज पर दस्तखत करा लिए थे। इसके अलावा बिना कुछ इलाज किए 21 हजार रुपये भी जमा करा लिए। परिजन शव लेकर घर चले गए। उनका कहना था कि इसकी शिकायत स्वास्थ्य विभाग और
प्रशासन से करेंगे।
Related News


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?