मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) के विवादित आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा( Santosh Verma ) एक बार फिर से चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने ब्राह्मणों की बेटियों को लेकर विवादित बयान दिया है। साथ ही घटिया मानसिकता का परिचय दिया है। आईएएस संतोष वर्मा अजाक्स के अध्यक्ष बने हैं। अजाक्स के लोगों संबोधित करते हुए उन्होंने यह बातें कही है। इसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। साथ ही उनका विरोध हो रहा है। कई सवर्ण संगठनों ने उनका मुंह काला करने और सरकार से कार्रवाई की मांग की है।
अजाक्स यानी मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ का प्रदेश अध्यक्ष बनते ही वर्मा की ओर से रविवार को संगठन के प्रांतीय अधिवेशन में दिए इस बयान का विरोध शुरू हो गया है। ब्राह्मण समाज ही नहीं, कई सवर्ण संगठनों ने उनका मुंह काला करने और सरकार से कार्रवाई की मांग की है।
बेशर्मी सारी हदें पार कर गंदे बोल बोलने वाले आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा ( Santosh Verma ) के ख़िलाफ़ मंत्रालय सेवा अधिकारी-कर्मचारी संघ, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, लिपिक संघ, कर्मचारी मंच के प्रतिनिधियों ने मंगलवार को मंत्रालय में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल को ज्ञापन देकर मांग कार्रवाई करने की मांग की।
उधर, राष्ट्रीय सनातन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवती प्रसाद शुक्ल ने संतोष वर्मा का मुंह काला करने पर 51,000 का इनाम घोषित किया। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने एमपी नगर थाने में ज्ञापन देकर कार्रवाई करने की मांग की।
बता दें कि राज्य प्रशासनिक सेवा से पदोन्नत होकर आईएएस काडर पाने वाले संतोष वर्मा( Santosh Verma ) का विवादों से पुराना नाता रहा है। पदोन्नति के लिए जज के फर्जी हस्ताक्षर करने के आरोप में वह जेल भी जा चुके हैं। वहीं, चार साल पहले इंदौर में एक महिला ने शादी के बाद धोखा देने का आरोप लगाकर एफआईआर भी दर्ज कराई थी।
विधानसभा में उप नेता हेमंत कटारे, प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभागाध्यक्ष मुकेश नायक, संगीता शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने अजाक्स के प्रांताध्यक्ष संतोष वर्मा पर सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की कोशिश की है। एक बड़े समुदाय का अपमान किया है, उनके विरुद्ध कार्रवाई होनी चाहिए।
उधर, भाजपा नेता विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि सनातन और हिंदू एकता जिंदा रहेगी। कुछ जातिवादी लोग एकता भंग करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन हिंदू एक था, एक है और रहेगा। सब बेटियों का सम्मान है और सब सुरक्षित हैं। किसी की भी अपराधी मानसिकता नहीं चलेगी।
भाजपा के प्रदेश मंत्री लोकेंद्र पाराशर ने एक्स पर पोस्ट किया कि बेटी किसी की भी हो, एक जैसी ही पूज्य है। जो भारतीय समाज बेटियों में देवी के दर्शन करता है, उस समाज का कोई उच्च अधिकारी ऐसे निकृष्ट विचार रखे, यह कृत्य घिनौना है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। अपने निकृष्ट सोच की तुष्टि के लिए बेटियों की मर्यादा को तार-तार करने वाला भारतीय प्रशासनिक सेवा के लायक तो कतई नहीं है। इसे समाज से दंड मिलना चाहिए और कानून से भी।
शासकीय सेवा के अधिकारी सेवा आचरण नियम से बंधे होते हैं। अखिल भारतीय सेवा के लिए बनाए आचरण नियम 1968 में प्रविधान है कि ऐसा कोई भी कृत्य जो समाज में विभेद पैदा करता हो, मान्य नहीं है। सूत्रों का कहना है कि मामला मुख्य सचिव अनुराग जैन के संज्ञान में लाया गया है। वर्मा ( Santosh Verma ) को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा सकता है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?