भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) ने बुधवार देर रात उत्तर प्रदेश के 14 जिलों में जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी। बुधवार रात 14 जिलाध्यक्ष के नामों का एलान प्रदेश चुनाव अधिकारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने किया। भाजपा ने जिलाध्यक्ष का जिले स्तर पर चुनाव कराया था। इस चुनाव के बाद नामों का एलान लंबे समय से अटका हुआ था। इसी क्रम में बुधवार को 14 जिलों के अध्यक्षों का ऐलान किया गया।
भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) ने अलीगढ़ में जिलाध्यक्ष पद पर फिर से जट्टारी के जिला पंचायत सदस्य कृष्णपाल सिंह लाला व महानगर अध्यक्ष पर इंजी.राजीव शर्मा के नाम घोषित कर दिए। खबर आते ही दोनों खेमों में खुशी की लहर दौड़ गई। देर रात बधाई व स्वागत का सिलसिला शुरू हो गया। बता दें कि दोनों पहली बार 16 सितम्बर 2023 अध्यक्ष बने थे।
भाजपा ( BJP )संगठन में वर्ष की शुरुआत में संगठन चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई थी। तब दोनों पदों के लिए 50 से अधिक दावेदारों ने दावेदारी पेश की थी। मगर मार्च में किन्ही कारणों से चुनाव टल गया। हालांकि चुनाव टलने की कोई आधिकारिक घोषणा या पुष्टि नहीं हुई थी। मगर प्रदेश के अधिकांश जिलों अध्यक्ष घोषित कर दिए थे। जिनमें मंडल के अलीगढ़, एटा व हाथरस को छोड़ा गया था। अब बुधवार देर रात 14 नए अध्यक्ष घोषित किये हैं। जिनमें हाथरस में बदलाव कर प्रेम सिंह को जिम्मेदारी दी है।एटा के जिला अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता बनाये गये हैं इन्हें पूर्व सांसद राजवीर सिंह का समर्थन था ।
मेरठ में अति पिछड़ा वर्ग के हरवीर पाल को जिलाध्यक्ष घोषित कर दिया। भाजपा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा ने बताया कि पश्चिम क्षेत्र में मेरठ जिला इकाई में हरवीर पाल को जिलाध्यक्ष व हापुड़ में कविता माधरे को जिलाध्यक्ष घोषित किया है।
मेरठ में हरवीर पाल की गिनती अति पिछड़ा वर्ग के दिग्गज नेताओं में होती है। वे उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य रह चुके हैं और इस समय भाजपा पिछड़ा वर्ग के क्षेत्रीय अध्यक्ष हैं। भावनपुर के निवासी हरवीर पाल तीन बार जिला इकाई में महामंत्री रहे हैं और लंबे समय से जिलाध्यक्ष पद के दावेदार थे।
भाजपा ने हरवीर को जिलाध्यक्ष बनाकर अति पिछड़ा कार्ड चला है। इससे पार्टी के उन बड़े दिग्गजों को करारा झटका लगा है, जो अपने समर्थकों के लिए लॉबिंग में लगे थे। इसी खींचतान के कारण ही महानगर अध्यक्ष के साथ जिलाध्यक्ष की घोषणा नहीं हो पाई थी।मेरठ में अति पिछड़ा वर्ग के हरवीर पाल को जिलाध्यक्ष घोषित कर दिया। भाजपा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा ने बताया कि पश्चिम क्षेत्र में मेरठ जिला इकाई में हरवीर पाल को जिलाध्यक्ष व हापुड़ में कविता माधरे को जिलाध्यक्ष घोषित किया है।
संगठन पर्व के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्षों के निर्वाचन के क्रम में निम्न जिलाध्यक्षों के निर्वाचन की घोषणा की जाती है।
आप सभी को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। pic.twitter.com/AjuiG25O3V
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) November 26, 2025


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?