Tuesday, June 23, 2026

INDIA, Madhya Pradesh, News

आईएएस संतोष वर्मा की अभद्र टिप्पणी पर ब्राह्मण समाज में रोष:गुस्से में ‘फरसा’ लेकर निकली ब्राह्मण महिलाएं और आईएएस के पुतले की गर्दन काटी

Outrage IAS Santosh Vermar’s remarks On Brahmin Girls; Angry women came out with axes and slit the neck of the IAS officer's effigy

ब्राह्मणों की बेटियों के खिलाफ   ( ) के आईएएस संतोष वर्मा ( Santosh Verma ) द्वारा दिए गए अभद्र बयान  मामले में देशभर से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं।आईएएस संतोष वर्मा अजाक्स के अध्यक्ष बने हैं। अजाक्स के लोगों संबोधित करते हुए उन्होंने यह बातें कही है। इसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है।

यूपी के  सुल्तानपुर जिले  में परशुराम युवा वाहिनी मिशन ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन भोपाल के आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज की महिलाओं के खिलाफ की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में था। संगठन ने अधिकारी के निलंबन और सेवामुक्ति की मांग की है।

यूपी के मेरठ जिले  में शुक्रवार को परशुराम स्वाभिमान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय भारद्वाज के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता मेरठ SSP कार्यालय पहुँचे और पूर्व अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।

अजय भारद्वाज ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि पूर्व IAS संतोष वर्मा ने 23 फरवरी 2025 को सार्वजनिक मंच से बयान देते हुए कहा था, “जब तक कोई ब्राह्मण अपनी बेटी मेरे बेटे को नहीं देता, तब तक आरक्षण नहीं रुकेगा… जब तक रोटी-बेटी का व्यवहार नहीं होगा, तब तक आरक्षण जारी रहेगा।”

भारद्वाज के अनुसार, यह बयान न केवल ब्राह्मण और सवर्ण समाज की सामूहिक गरिमा को ठेस पहुँचाने वाला है, बल्कि सामाजिक संरचना, धार्मिक-सांस्कृतिक मूल्यों और आपसी सौहार्द पर सीधा प्रहार है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कथन समुदायों के बीच वैमनस्य बढ़ाने और जातीय तनाव भड़काने वाला है।

   (  ) के आगर मालवा में ब्राह्मण बहू का दान चाहिए…’बयान देकर फंसे IAS संतोष वर्मा के खिलाफ अब ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने भी मोर्चा खोल दिया है। महिलाएं सड़क पर फरसा लेकर विरोध जताने निकली। इस दौरान नीम का पत्ता कड़वा है, संतोष वर्मा भड़ुवा है के नारे रास्ते भर लगाए। बाद में पुतले की गर्दन काटकर अपना आक्रोश जताया।

जानकारी अनुसार आजक्स के प्रांतीय कार्यक्रम में आईएएस संतोष वर्मा( Santosh Verma ) द्वारा दिए गए विवादित बयान को लेकर विरोध प्रदर्शन का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को आगर मालवा जिला मुख्यालय पर ब्राह्मण समाज द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान समाज की महिलाएं संतोष वर्मा का पुतला लेकर रैली में शामिल हुई और पुतले की गर्दन सांकेतिक रूप से फरसे से काटी। वहीं पुतले पर भी फरसे से कई वार किए। इस दौरान समाजजनों ने नारेबाजी भी की।

प्रदर्शन के लिए बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं शहर के प्रमुख मार्गों पर एकत्र हुए और रैली के रूप में नारेबाजी करते हुए कलेक्टोरेट पहुंचे। समाजजनों ने कहा कि वर्मा का कथित बयान बेटियों के सम्मान पर सीधा हमला है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने फरसे से आईएएस वर्मा के पुतले की प्रतीकात्मक गर्दन काटी। इस दृश्य ने भीड़ में जोश भर दिया। इसके बाद, गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने पुतले को आग के हवाले कर दिया और जमकर नारेबाजी की।

मध्य प्रदेश के मंडलेश्वर में नर्मदा ब्राह्मण समाज ने इस बयान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और बर्खास्तगी की मांग की है। समाजजनों ने शुक्रवार को एसडीएम और थाना प्रभारी को ज्ञापन देने के लिए एक बैठक बुलाई।

यह पूरा मामला संतोष वर्मा ( Santosh Verma ) के आरक्षण व्यवस्था पर दिए गए एक बयान से जुड़ा है। उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि आरक्षण तब तक जारी रहना चाहिए जब तक कोई ब्राह्मण अपनी बेटी उनके बेटे को दान में नहीं दे देता या उससे संबंध नहीं बन जाता। यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रदेशभर में आक्रोश फैल गया।

 

Jaba Upadhyay

Jaba Upadhyay is a senior journalist with experience of over 15 years. She has worked with Rajasthan Patrika Jaipur and currently works with The Pioneer, Hindi.