तमिलनाडु ( Tamil Nadu )के शिवगंगा ( Sivaganga ) जिले में तिरुपत्तूर के पास रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो बसों की आमने-सामने टक्कर में एक बच्चे समेत कुल 11 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में करीब 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना की पुष्टि शिवगंगा जिले के पुलिस अधीक्षक शिवा प्रसाद ने की।
पुलिस ने बताया कि एक बस कराईकुडी जा रही थी, जबकि दूसरी मदुरै की तरफ जा रही थी, तभी तिरुपत्तूर के पास दोनों बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर लगने से कई यात्री गाड़ियों के अंदर फंस गए, जिन्हे स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया।
पुलिस के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बसों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कई घायलों को शिवगंगा ( Sivaganga ) के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिन लोगों की इस दुर्घटना में मौत हुई है उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है ।
दुर्घटनास्थल की तस्वीरों में एक बस का ड्राइवर साइड का हिस्सा पूरी तरह से ध्वस्त हुआ दिख रहा है।दुर्घटना वाली जगह के वीडियो में जमीन पर एक लाइन में लाशें पड़ी दिख रही थीं। एक महिला बस के आगे से कूदती हुई दिखी, जिसका विंडशील्ड उड़ गया था। एक महिला जमीन पर बैठी थी और उसके माथे से खून टपक रहा था।
आपको बता दें कि बीते एक सप्ताह के भीतर दक्षिणी तमिलनाडु में सरकारी और निजी बसों की आमने-सामने की यह दूसरी बड़ी टक्कर है। पिछले सप्ताह, तेनकासी जिले में दो निजी बसों के आपस में टकरा जाने से छह लोगों की मौत हो गई थी। जांच में पता चला था कि वो बादसा चालक की लापरवाही के कारण हुआ था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?