प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ ( Mann Ki Baat ) में देश को संबोधित किया। इसमें प्रधानमंत्री मोदी ने देश में रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन, खेलों में भारत की उपलब्धियों और अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की ऊंची उड़ान आदि मुद्दों पर अपने विचार रखे। प्रधानमंत्री ने अंतरिक्ष निर्माण से लेकर कृषि तक विभिन्न क्षेत्रों में हाल की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत के युवाओं की लगन ‘विकसित भारत’ की सबसे बड़ी शक्ति है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ ( Mann Ki Baat ) के 128वें एपिसोड में रविवार को भारत में खेलों की प्रगति, विंटर टूरिज्म, वोकल फॉर लोकल के साथ ही वाराणसी में होने वाले काशी-तमिल संगमम का जिक्र किया।पीएम ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कहा, भारतीय खेलों के लिए यह महीना शानदार रहा। शुरुआत महिला टीम की ICC महिला वर्ल्ड कप जीत से हुई।टोक्यो में हुए डेफ ओलिंपिक्स में भारत ने रिकॉर्ड 20 मेडल जीते। महिला कबड्डी टीम ने वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा और बॉक्सिंग कप में भी भारत ने 20 मेडल हासिल किए।
हमारी ब्लाइंड महिला टीम ने बिना कोई मैच हारे वर्ल्ड कप जीता। इस टीम का हौसला और जज्बा हमें बहुत कुछ सिखाता है। ये जीत हर भारतीय को प्रेरित करती रहेगी।’ खेलों की दुनिया में भी भारत का परचम लहराया है। कुछ दिन पहले ही भारत को राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी मिलने का भी एलान हुआ। ये उपलब्धियां देश की हैं, देशवासियों की है।
प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि 26 नवंबर को ‘संविधान दिवस’ पर सेंट्रल हॉल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ। वंदेमातरम् के 150 वर्ष होने पर पूरे देश में होने वाले कार्यक्रमों की शानदार शुरुआत हुई | 25 नवंबर को अयोध्या में राम मंदिर पर धर्मध्वजा का आरोहण हुआ | इसी दिन कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर में पांचजन्य स्मारक का लोकार्पण हुआ |
प्रधानमंत्री ने कहा कि वे हमेशा वोकल फॉर लोकल की बात करते हैं। G-20 में भी उन्होंने यही भावना रखकर विदेशी नेताओं को भारतीय शिल्प के उपहार दिए। दक्षिण अफ्रीका को नटराज प्रतिमा, कनाडा को चांदी का अश्व, जापान को चांदी के बुद्ध, इटली को सिल्वर मिरर और ऑस्ट्रेलिया को ब्रास उरली। उन्होंने कहा कि देश अब स्वदेशी उत्पादों को अपना रहा है, दुकानदारों और युवाओं ने भी इसे अपनाया है। उन्होंने त्योहार और नए साल की खरीदारी में भी वोकल फॉर लोकल अपनाने की अपील की।
प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ ( Mann Ki Baat ) में कहा कि ‘2 दिसंबर से काशी तमिल संगमम की शुरुआत हो रही है। यह उन सभी लोगों के एक महत्वपूर्ण मंच गया है, जिन्हें तमिल भाषा से प्यार है। इस बार भी काशी वासी पूरे जोश और उत्साह के साथ तमिलनाडु से आने वाले अपने भाई-बहनों का स्वागत करने के लिए उत्सुक है। इसके साथ ही ऐसे और मंचों के बारे में सोचे, जिनसे एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना मजबूत हो।’
‘मेरे प्यारे देशवासियों, जब भारत के सुरक्षा तंत्र को मजबूती मिलती है तो सभी को खुशी होती है। पिछले दिनों आईएनएस माहे को लॉन्च किया गया। इसका माहे नाम, उस स्थान माहे के नाम पर रखा गया है, जिसकी समृद्ध विरासत रही है। केरल और तमिलनाडु के लोगों ने तारीफ की है। हमारी नौसेना तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रही है। 4 दिसंबर को हम नौसेना दिवस मनाने जा रहे हैं। ये दिन हमारे बहादुर नौसेना जवानों को सम्मान देने का अवसर है।’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को प्रसारित अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात ( Mann Ki Baat ) में इसरो की एक अनोखी ड्रोन प्रतियोगिता का जिक्र किया। पीएम ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले युवाओं, विशेषकर जेन-जी की कोशिशों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जब भी वे युवाओं का उत्साह और वैज्ञानिकों का समर्पण देखते हैं, उनका मन उत्साह से भर जाता है। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने उनका ध्यान खींचा, जिसमें युवा मंगल ग्रह जैसी परिस्थितियों में ड्रोन उड़ाने की चुनौती स्वीकार कर रहे थे।
पीएम मोदी ने कहा कि मंगल ग्रह पर जीपीएस उपलब्ध नहीं होता, इसलिए इस प्रतियोगिता में ड्रोन को केवल अपने कैमरे और इनबिल्ट सॉफ्टवेयर की मदद से दिशा, ऊंचाई और बाधाओं का पता लगाना था। यही वजह थी कि कई ड्रोन संतुलन खोकर गिरते हुए दिखाई दिए। उन्होंने समझाया कि ड्रोन को जमीन के पैटर्न पहचानकर ऊंचाई मापनी होती है, बाधाओं को समझना होता है और फिर खुद ही सुरक्षित उतरने का रास्ता ढूंढना होता है। इन कठिन परिस्थितियों में बार-बार असफल होना स्वाभाविक था।
प्रधानमंत्री ने बताया कि वीडियो में पुणे के युवाओं की एक टीम भी दिखाई दी, जिनका ड्रोन कई बार असफल होने के बाद आखिरकार कृत्रिम मंगल परिस्थितियों में थोड़ी देर तक उड़ान भरने में सफल रहा। उन्होंने कहा कि इन युवाओं की कोशिश उन्हें चंद्रयान-2 की असफलता और उसके बाद चंद्रयान-3 की सफलता की याद दिलाती है, जब वैज्ञानिकों ने निराशा के बावजूद तुरंत नए मिशन की तैयारी शुरू कर दी थी।
पीएम मोदी ने कहा कि वीडियो में दिख रहे युवाओं की आंखों में उन्हें वही दृढ़ता और चमक दिखाई देती है, जो वर्षों से भारतीय वैज्ञानिकों में दिखाई देती रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि युवाओं का यही जुनून, जिज्ञासा और समर्पण विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत है और देश को आगे ले जाने वाली प्रेरणा है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?