भारत ने दक्षिण अफ्रीका (South Africa) को पहले वनडे में 17 रन से हराकर तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली। रविवार को रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली के शतक और रोहित शर्मा तथा केएल राहुल के अर्धशतकों की मदद से 50 ओवर में आठ विकेट खोकर 349 रन बनाए थे।
जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 49.2 ओवर में 332 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। मेहमानों की तरफ से मैथ्यू ब्रीत्जके (72), मार्को यानसेन (70) और कॉर्बिन बॉश (67) ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। भारत के लिए कुलदीप यादव ने चार विकेट लिए जबकि हर्षित राणा ने तीन सफलताएं हासिल कीं। इसके अलावा अर्शदीप को दो और प्रसिद्ध कृष्णा को एक विकेट मिला।अब दोनों टीमें 3 दिसंबर को रायपुर में दूसरे मुकाबले में आमने-सामने होंगी।
दक्षिण अफ्रीका (South Africa) की शुरुआत झटकों के साथ हुई। हर्षित राणा ने पारी के दूसरे ही ओवर में सलामी बल्लेबाज रेयान रिकेल्टन को बोल्ड किया। इसके बाद क्विंटन डिकॉक को विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच कराया। दोनों बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाए। टीम को तीसरा झटका महज 11 रन के स्कोर पर अर्शदीप सिंह ने दिया। उन्होंने कप्तान एडेन मार्करम को पवेलियन की राह दिखाई।
इसके बाद मोर्चा टोनी डी जॉर्जी और मैथ्यू ब्रीत्जके ने संभाला। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 66 रनों की साझेदारी हुई, जिसे कुलदीप यादव ने तोड़ा। उन्होंने जॉर्जी को एलीडब्ल्यू आउट किया। वह 35 गेंदों में 39 रन बनाकर लौटे। इसके बाद ब्रीत्जके को डेवाल्ड ब्रेविस का साथ मिला, लेकिन हर्षित राणा ने ब्रेविस को भी गायकवाड़ के हाथों कैच करा दिया। वह 27 रन बना पाए।
भारत के खिलाफ इस मुकाबले में मैथ्यू ब्रीत्जके, मार्को यानसेन और कॉर्बिन बॉश ने पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को उनके मंसूबों में कामयाब नहीं होने दिया। ब्रीत्जके 72, यानसेन 70, बॉश 67, सुब्रायन 17 और बर्गर 17 रन बनाकर आउट हुए।
इससे पहले यशस्वी जायसवाल ने भारत को तेज शुरुआत दिलाई थी, लेकिन वह इस लय को बरकरार नहीं रख सके और विकेट के पीछे डि कॉक को कैच थमा बैठे। इसके बाद रोहित ने कोहली के साथ मिलकर मोर्चा संभाला और दोनों बल्लेबाजों के बीच 109 गेंदों पर 136 रनों की साझेदारी हुई। रोहित अच्छी लय में दिख रहे थे, लेकिन मार्को यानसेन ने एलबीडब्ल्यू आउट कर उन्हें पवेलियन की राह दिखाई। इस तरह रोहित और कोहली के बीच यह साझेदारी टूट गई। रोहित 51 गेंदों पर पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 57 रन बनाकर आउट हुए। रोहित ने 43 गेंदों पर अपने वनडे करियर का 60वां पचासा पूरा किया।
विराट कोहली ने 102 गेंदों में अपने वनडे करियर का 52वां शतक पूरा किया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। यह उनके करियर का ओवरऑल 83वां शतक है। मैच के दौरान एक प्रशंसक सुरक्षा घेरा तोड़कर कोहली के करीब पहुंच गया और पूर्व कप्तान के पैरों में गिर पड़ा। तभी मैदानकर्मी मौके पर पहुंचे और उसे बाहर ले गए। विराट ने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा, जिनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 51 शतक हैं। टी-20 इंटरनेशनल में रोहित शर्मा और ग्लेन मैक्सवेल ने 5-5 शतक लगाए हैं। क्रिकेट में 3 फॉर्मेट होते हैं, टेस्ट, वनडे और टी-20।
20वें ओवर में रोहित शर्मा ने मार्को यानसन की बॉल पर छक्का लगाया। इसी के साथ वे वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर बन गए। उन्होंने पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी के 351 छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?