Tuesday, June 23, 2026

Bangladesh, Health, News, PM Narendra Modi, World

पीएम मोदी ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के स्वास्थ्य पर जताई चिंता, मदद की पेशकश की

PM Modi voices concern over ex-Bangladesh PM Khalida Zia's health, offers support

  ( ) ने (  ) की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया,(Begum Khaleda Zia)
के स्वास्थ्य पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने हर संभव सहायता की पेशकश की है। पिछले कई दिनों से खालिदा जिया की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका परिवार और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी-बीएनपी उन्हें इलाज के लिए विदेश ले जाने की तैयारी में हैं।

पीएम ने सोमवार को सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, बेगम खालिदा जिया के स्वास्थ्य के बारे में जानकर बहुत चिंतित हूं, जिन्होंने कई वर्षों तक बांग्लादेश के सार्वजनिक जीवन में योगदान दिया है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए हमारी हार्दिक प्रार्थनाएं और शुभकामनाएं। उन्होंने आगे कहा, भारत हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है, चाहे हम किसी भी तरह से कर सकें।

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की अध्यक्ष 80 वर्षीय जिया (Begum Khaleda Zia)को 23 नवंबर को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सीने में संक्रमण हो गया था, जिससे उनके हृदय और फेफड़े दोनों प्रभावित हुए थे। बताया जा रहा है कि उनकी स्थिति गंभीर है।

बीएनपी महासचिव मिर्ज़ा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने कहा कि 80 वर्षीय विपक्षी नेता, मेडिकल बोर्ड की निगरानी में एवरकेयर अस्पताल के कोरोनरी केयर यूनिट में हैं। हृदय संबंधी जटिलताओं, लिवर सिरोसिस और किडनी की समस्याओं से पीड़ित खालिदा जिया को सीने में संक्रमण के बाद अस्पताल में भर्ती कराया था। बीएनपी के प्रवक्ता ने कहा कि चिकित्सकों ने कहा कि उन्हें विदेश में इलाज की आवश्यकता पड़ सकती है, लेकिन उनकी वर्तमान शारीरिक स्थिति विदेश यात्रा की अनुमति नहीं देती… उनकी हालत स्थिर होने पर ही इस पर पुनर्विचार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बांग्लादेश (Bangladesh  ) के प्रमुख चिकित्सकों के अलावा, अमेरिका के जॉन्स हॉपकिन्स और ब्रिटेन के लंदन क्लिनिक के विशेषज्ञ उनका इलाज कर रहे हैं। अस्पताल के अधिकारियों ने शनिवार को उनके स्वास्थ्य के बारे में कोई बयान जारी नहीं किया। इससे पहले दिन में, बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने खालिदा जिया की बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की और देशवासियों से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करने का आग्रह किया। सरकारी समाचार एजेंसी बीएसएस ने शहाबुद्दीन के हवाले से एक बयान में कहा, देश के लोकतांत्रिक परिवर्तन के इस महत्वपूर्ण मोड़ पर, मैं पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels