Tuesday, June 23, 2026

Crime, INDIA, Indian Army, Uttar Pradesh

Uttar Pradesh : प्रयागराज में सेना के जवान की हत्या, वाहन ओवरटेक करने को लेकर स्कार्पियो सवारों से हुआ था विवाद, दारोगा समेत 5 गिरफ्तार

Army jawan murdered in Prayagraj after road rage clash over vehicle overtaking; sub-inspector, 5 held

उत्तर प्रदेश के   के यमुनापार के करछना इलाके में सेना के जवान की हत्या कर दी गई। वाहन ओवरटेक करने को लेकर विवाद के बाद आरोपितों ने फौजी के सिर पर लोहे की राड से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। फौजी के पिता ने पांच लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस विभाग में तैनात एक दारोगा समेत पांच लोगों के खिलाफ करछना थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया।

एफआइआर दर्ज करने के बाद प्रयागराजPrayagraj )पुलिस ने सभी नामजद आरोपितों को गिरफ्तार करते हुए स्कार्पियो वाहन सीज कर दिय। डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने मृतक के घर पहुंचकर स्वजन से बातचीत की और हर संभव मदद का भरोसा दिया।डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव मृतक ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के साथ ही स्कार्पियो को भी बरामद कर सीज किया गया है।

करछना के धरवारा गांव निवासी सेना के जवान पर स्कार्पियो सवार युवकों ने पीछे से सिर पर लोहे के राड से हमला कर दिया, जिससे वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। गंभीर अवस्था में  करछना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देख डाॅक्टरों ने रेफर कर दिया। स्वजन उसे लेकर लखनऊ के मिलिट्री हास्पिटल पहुंचे, जहां सोमवार की भोर करीब तीन बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक और आक्रोश व्याप्त है।

धरवारा निवासी 28 वर्षीय विवेक सिंह पुत्र उमाकांत सिंह सेना में तैनात थे। वर्तमान में दिल्ली में उनकी पोस्टिंग थी। 29 नवंबर को चचेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए वह 28 नवंबर को छुट्टी लेकर घर आए थे। शादी की रात देर तक वह अपने गांव के दोस्तों के साथ चार पहिया वाहन से कोहड़ार बाजार गए थे। वापसी के दौरान धरवारा मोड़ के पास बरात से लौट रहे स्कार्पियो सवार कुछ युवकों से गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर कहासुनी हो गई। मौके पर ही मामला शांत करा दिया गया था। लेकिन जैसे ही विवेक गाड़ी पर बैठने लगे, स्कार्पियो सवार युवकों में से एक ने पीछे से उनके सिर पर भारी वस्तु से वार कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए।

सूचना पाकर स्वजन मौके पर पहुंचे और उन्हें करछना सीएचसी ले गए। वहां से रेफर किए जाने पर उन्हें तुरंत लखनऊ स्थित मिलिट्री हास्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक दो भाइयों में छोटा था। पिता उमाकांत सिंह सेना से सूबेदार पद से रिटायर हुए हैं। उनकी मौत से पत्नी प्रतिभा व तीन वर्षीय पुत्र वेदांत का रो-रोकर बुरा हाल है। फौजी विवेक सिंह की हत्या करने वालों की गिरफ्तारी की स्वजन और ग्रामीण मांग की। कहना है कि जब तक आरोपितों को पकड़ा नहीं जाएगा तब तक अंतिम संस्कार नहीं होगा। शव का पोस्टमार्टम लखनऊ में ही होगा तब शव को गांव ले आया जाएगा।

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels