भारत में सांप्रदायिक सौहार्द्र बढ़ाने को समर्पित सामाजिक संगठन हिंदुस्तानी बिरादरी के उपाध्यक्ष विशाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपलोड एक वीडियो के आधार पर अनिल सागर नामक व्यक्ति के खिलाफ भारत सरकार के साइबर क्राइम ब्यूरो( Cyber Crime Bureau) में शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वीडियो में अनिल सागर ने क्षत्रिय (राजपूत) और ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ नफ़रत फैलाने वाले बयान दिए हैं और ब्राह्मणों के प्रति खुली जानलेवा धमकियां दी हैं।
शिकायत के साथ संलग्न वीडियो में वक्ता शुरुआत में जय भीम, नमो बुद्धाय का नारा लगाते हुए एक ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म के कंटेंट का संदर्भ देता है। इसके बाद वह क्षत्रियों के इतिहास के नाम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए राजपूतों व सवर्ण जातियों पर अपमानजनक आरोप लगाता है।
वीडियो के दूसरे हिस्से में वक्ता भगवान विष्णु के छठे अवतार के रूप में पूज्य महर्षि परशुराम का हवाला देते हुए तीखी और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करता है जिससे न सिर्फ़ ब्राह्मण वर्ग की भावनाओं को ठेस पहुँची है, बल्कि समूचे हिंदू धर्म को असीम पीड़ा हुई है।
वीडियो में सबसे गंभीर हिस्सा वह है, जहां वक्ता सीधे ब्राह्मण समुदाय को संबोधित करते हुए सीधी हिंसा की धमकी देता है। इस वीडियो की भाषा इतनी आपत्तिजनक है कि उसका यहाँ उल्लेख भी नहीं किया जा सकता है। वीडियो की प्रति साइबर क्राइम ब्यूरो को भेज दी गई है जिसे विभाग द्वारा शिकायत संख्या 23112250194816 के तहत स्वीकार कर लिया गया है।
इसी क्रम में वह ब्राह्मणों को विदेशी बताते हुए इजराइल–ईरान के उदाहरण का जिक्र करता है और ब्राह्मणों के ख़िलाफ़ सामूहिक हिंसा को उकसाने वाली बातें करता है।
विशाल शर्मा ने शिकायत में इसे केवल घृणा-भाषण नहीं, बल्कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और दो समुदायों के बीच शत्रुता फैलाने की सुनियोजित कोशिश बताया है। उनका कहना है कि इस तरह की भाषा आईटी एक्ट और भारतीय दंड संहिता की उन धाराओं के तहत दंडनीय है, जो किसी वर्ग के विरुद्ध हिंसा के लिए उकसाने, आपराधिक धमकी देने और सांप्रदायिक सौहार्द भंग करने से संबंधित हैं।
हिंदुस्तानी बिरादरी ने मांग की है कि साइबर क्राइम ब्यूरो ( Cyber Crime Bureau)वीडियो के मूल स्रोत की जांच कर तत्काल एफआईआर दर्ज करे, संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से आपत्तिजनक कंटेंट हटवाए और अनिल सागर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के नफरत फैलाने वाले कंटेंट पर प्रभावी रोक लग सके।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?