Tuesday, June 23, 2026

Accident, News, Uttar Pradesh

Uttar Pradesh :यूपी के बलरामपुर में ट्रक की टक्कर के बाद दिल्ली जा रही बस में लगी भीषण आग,तीन यात्री जिंदा जले,झुलसे 24 लोगों की हालत गंभीर

Bus caught fire in Balrampur after colliding with a truck, three passengers were burnt alive

 (   के   जिले में ट्रक की टक्कर के बाद बस में आग लग गई। 3 लोग जिंदा जल गए और 24 झुलस गए। इनमें 6 की हालत गंभीर है। बस (UP 22 AT 0245) नेपाल बॉर्डर के पास सोनौली से रवाना हुई थी और दिल्ली जा रही थी। 2 मृतकों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। वहीं, एक महिला के शव की शिनाख्त हो गई है। वह नेपाल के गुल्मी की रहने वाली थी।

बस में 45 यात्री सवार थे। अधिकांश नेपाल के थे। बस चालक और कंडक्टर का भी कुछ पता नहीं है। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस घिसटती हुई 100 मीटर दूर हाईटेंशन लाइन वाले बिजली के खंभे से टकरा गई। खंभा टूटकर बस पर गिर गया। बस में करंट दौड़ गया। शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई।

देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई। यात्री अंदर ही फंस गए। जान बचाने के लिए शीशा तोड़कर बाहर कूदने लगे। मौके पर चीख पुकार मच गई। किसी तरह बाहर निकले यात्रियों ने पुलिस को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीमें भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने आग बुझाने का काम शुरू किया। फंसे हुए यात्रियों को बाहर निकाला।

घायलों को तुरंत एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। गंभीर घायलों को बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ज्यादातर यात्री किसी तरह बस से बाहर आ गए। लेकिन, कुछ अंदर ही फंसे रहे। बाद में बस से 3 लाशें बरामद हुईं। इनमें 2 बुरी तरह से जल चुकी थीं।

उन्होंने बताया कि ट्रक (UP 21 DT 5237) में गर्म कपड़े लदे थे। इस वजह से ट्रक में भी आग लग गई। हादसा कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के फुलवरिया बाईपास पर सोमवार देर रात ढाई बजे के आसपास हुआ।

   बलरामपुर( Balrampur जिले के एसपी विकास कुमार ने बताया कि बस और ट्रक में भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद बस में आग लग गई। संभवत: टैंक को नुकसान होने की वजह से आग लगी। कारणों की जांच की जा रही है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

बलरामपुर में ट्रक की टक्कर के बाद बस में आग लग गई

Jaba Upadhyay

Jaba Upadhyay is a senior journalist with experience of over 15 years. She has worked with Rajasthan Patrika Jaipur and currently works with The Pioneer, Hindi.