भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक पुरातत्वविद केके मुहम्मद (K. K. Muhammed ) ने कहा कि मुस्लिम समुदाय को दो ऐतिहासिक स्थलों, मथुरा और काशी (ज्ञानवापी), हिंदुओं को सौंप देने चाहिए ताकि वहां भव्य मंदिरों का निर्माण हो सके। केके मुहम्मद ने कहा कि ये दोनों स्थल हिंदुओं के लिए उतने ही महत्वपूर्ण हैं जितने मुसलमानों के लिए मक्का और मदीना। उन्होंने कहा, ‘मैंने पहले भी कहा था कि मुसलमानों को दो और ऐतिहासिक स्थान छोड़ देने चाहिए, मथुरा, जो भगवान कृष्ण का जन्मस्थान है, और ज्ञानवापी, जो भगवान शिव से जुड़ा है। ये स्थान हिंदुओं के लिए बेहद पवित्र हैं। मुसलमानों को इन्हें हिंदू समुदाय को दे देना चाहिए ताकि वहां शानदार मंदिर बनाए जा सकें।’
पुरातत्वविद केके मुहम्मद (K. K. Muhammed )ने आगे कहा कि भारत का आज एक धर्मनिरपेक्ष देश बने रहना हिंदू बहुसंख्या की वजह से संभव है। उन्होंने कहा, ‘मुसलमानों को यह समझना चाहिए कि पाकिस्तान अलग राष्ट्र बनने के बाद भी भारत आज धर्मनिरपेक्ष है, तो यह हिंदू बहुसंख्या के कारण है। अगर भारत मुस्लिम बहुसंख्यक देश होता तो शायद यह कभी सेक्युलर नहीं रहता।’
केके मुहम्मद (K. K. Muhammed )ने अपने बयान में कहा कि इतिहास से जुड़े संवेदनशील मुद्दों पर बातचीत से ‘कम्युनिस्ट इतिहासकारों’ को दूर रखा जाना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि अतीत में राम जन्मभूमि विवाद में भी ऐसी दखल से मामला और जटिल हुआ। उन्होंने कहा, ‘कम्युनिस्ट विचारधारा वाले इतिहासकार इस तरह के मुद्दों पर बातचीत कठिन बना देते हैं और समुदायों के बीच अविश्वास बढ़ाते हैं। मुस्लिम समुदाय का एक हिस्सा राम जन्मभूमि सौंपने के लिए तैयार था, लेकिन कुछ इतिहासकारों ने बात बिगाड़ दी।’
इसके साथ ही केके मुहम्मद ने हिंदू संगठनों को भी सलाह दी कि राम जन्मभूमि, मथुरा और काशी के बाद आगे किसी मस्जिद को लेकर विवाद नहीं छेड़ा जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘हिंदुओं को भी समझदारी दिखानी चाहिए। इन तीन स्थानों से आगे नहीं जाना चाहिए और हर मस्जिद पर दावा नहीं करना चाहिए।’


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?