Tuesday, June 23, 2026

Accident, Goa, News, Tourism

Goa nightclub fire: गोवा के नाइट क्लब में चल रहा था डांस, तभी लगी भीषण आग, चीखकर भागे लोग, 25 लोगों की मौत, खौफनाक VIDEO

4 tourists among 25 killed in fire at Goa nightclub, 4 staff arrested

गोवा में हादसे के समय बेली डांसर डांस कर रही थीं उत्तरी   (  ) के एक नाइट क्लब( Night Club) में शनिवार देर रात सिलेंडर फटने के बाद आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई। राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बताया कि मारे गए अधिकतर लोग क्लब की रसोई में काम करते थे।

मृतकों में तीन महिलाएं और तीन से चार पर्यटक भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार नाइट क्लब( Night Club) ने आग संबंधी सुरक्षा मानदंडों का पालन नहीं किया था। गोवा पुलिस ने क्लब मैनेजर सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।

हादसे के समय क्लब में करीब 100 लोग मौजूद थे और ‘Bollywood Banger Night’ चल रही थी। इसका वीडियो भी सामने आया है। इसमें बेली डांसर महबूबा-ओ-महबूबा पर डांस करते दिख रही है।

इस दौरान क्लब की छत से कांच के बड़े टुकड़े टूटकर नीचे गिरने लगे। कुछ ही सेकंड बाद आग की तेज लपटें दिखाई देने लगीं। लपटें देख लोग घबरा गए और महिला डांसर ने भी तुरंत डांस रोक दिया।

जांच में सामने आया है कि क्लब की एंट्री संकरी होने के चलते फायर ब्रिगेड नहीं पहुंच सकी। वहीं, अरपोरा-नगुआ गांव के सरपंच का कहना है कि क्लब अवैध था, इसे तोड़ने का नोटिस भी दिया था।

गोवा के डीजीपी आलोक कुमार ने बताया कि 25 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। मरने वालों में ज्यादातर क्लब में काम करने वाले कर्मचारी थे। डीजीपी ने कहा- आग सबसे पहले ग्राउंड फ्लोर में बनी रसोई से क्लब के दूसरे हिस्सों में फैली। इसलिए सबसे ज्यादा शव किचन एरिया से मिले हैं। भागने की कोशिश में दो लोगों की मौत सीढ़ियों पर हुई।

चश्मदीद फातिमा शेख के मुताबिक, आग लगते ही अंदर जोरदार भगदड़ मच गई। उस समय क्लब ( Night Club) में वीकेंड पार्टी चल रही थी और करीब 100 लोग डांस फ्लोर पर थे। जैसे ही धुआं और लपटें दिखीं, कई लोग घबराकर नीचे की ओर भागे और गलती से ग्राउंड फ्लोर के किचन में पहुंच गए। वहां पहले से मौजूद स्टाफ भी फंस गया। फातिमा ने बताया,बाहर निकलने का रास्ता बहुत संकरा था, जिससे लोग बाहर नहीं निकल पाए। कुछ ही मिनटों में पूरा क्लब आग की लपटों में घिर गया, वहां पाम लीव्स से सजावट की गई थी, जो तुरंत जल गई। कई लोग जैसे-तैसे बाहर निकले, लेकिन कुछ अंदर ही रह गए।

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels