Tuesday, June 23, 2026

Accident, News, Uttar Pradesh

आगरा-नोएडा यमुना एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के चलते 7 बसों और तीन कारों में एक साथ टक्कर के बाद लगी भीषण आग,13 लोग ज़िंदा जले, 80 घायल

Seven buses and three cars catch fire after crash on Agra-Noida Yamuna Expressway amid dense fog

)  पर मथुरा में घने कोहरे के कारण दर्दनाक हादसा हो गया। एक के बाद एक सात बसें और तीन कारें आपस में टकरा गईं। टक्कर लगने के बाद इन वाहनों में भयंकर आग लग गई।  इस हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, वहीं 80 लोगों के घायल होने की सूचना है।

बसों से पुलिस ने खरोच-खरोच कर शवों को उठाया। वहीं, सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया। हादसे की जांच के लिए 4 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। 48 घंटे के अंदर टीम रिपोर्ट प्रशासन को सौंपेगी।

आगरा-नोएडा यमुना एक्सप्रेसवे(Yamuna Expressway ) पर  सुबह करीब 3:30 बजे बलदेव थाना क्षेत्र में 127 किलोमीटर माइलस्टोन के पास हुए भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 80 से अधिक यात्री घायल हो गए। मंडल आयुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया है कि चार शवों की पहचान हो गई है, अन्य के शिनाख्त के लिए टीम जुटी हुई है। 17 बैग में कंकाल और जले हुए टुकड़े लाए गए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना के समय दृश्यता लगभग शून्य थी। कोहरे के चलते एक के बाद एक सात बसें और तीन कारें आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि कई वाहनों में धमाके के साथ आग लग गई। आग की लपटें उठते ही बसों में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण की टीमें मौके पर पहुंचीं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और घायलों को वाहनों से बाहर निकाला गया।

घायलों को जिला अस्पताल मथुरा, 100 शैय्या अस्पताल वृंदावन में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर किया गया है। 38 लोग जिला अस्पताल में भर्ती हैं। जिनका उपचार चल रहा है। 39 बलदेव सीएचसी पर हैं।

कानपुर निवासी अमन यादव ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ कार से बांके बिहारी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। घने कोहरे के कारण कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। तभी अचानक सामने से आए वाहन ने उनकी कार में टक्कर मार दी और उसके बाद लगातार कई वाहन आपस में टकराते चले गए।

आगरा-नोएडा यमुना एक्सप्रेसवे(Yamuna Expressway ) के माइल स्टोन-127 पर मंगलवार तड़के हुए सड़क हादसे की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। जिला मजिस्ट्रेट चंद्र प्रकाश सिंह ने आदेश दिए हैं कि ये कमेटी हादसे को कारणों को बताती हुई रिपोर्ट 48 घंटे में सौंपेगी।

इस कमेटी के अध्यक्ष अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन अध्यक्ष होंगे। इसके अलावा अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मथुरा भी शामिल किए गए हैं। आगरा-नोएडा यमुना एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के चलते 7 बसों और तीन कारों में एक साथ टक्कर के बाद लगी भीषण आग,13 लोग ज़िंदा जले, 80 घायल

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels