ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बॉन्डी बीच(Bondi Beach) पर रविवार दोपहर हनुक्का त्योहार मना रहे यहूदियों पर दो हमलवारों ने फायरिंग की। इसमें 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 29 लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में एक इजराइली नागरिक भी शामिल है।
पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए दोनों हमलावरों को गोली मारी। अधिकारियों के मुताबिक एक हमलावर की मौत हो गई है, जबकि दूसरा गंभीर हालत में है।हमले में इजराइली पीएम नेतन्याहू ने बयान जारी कर कहा कि उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई पीएम को यहूदी विरोधी घटनाओं को लेकर पहले ही चेतावनी दी थी।
सिडनी मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, गोलीबारी में शूटर सहित 12 लोग मारे गए हैं। जानकारी के अनुसार यहूदी त्योहार हनुक्का मनाने के लिए सैकड़ों लोग बॉन्डी बीच(Bondi Beach) पर जुटे थे। इसी दौरान हमलावरों ने गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। एक पुलिस अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि हमलावरों में से एक सिडनी के दक्षिण-पश्चिम में बोनिरिग का रहने वाला नवीद अकरम था।
एनएसडब्ल्यू प्रीमियर क्रिस मिन्स ने बताया कि 12 लोगों की मौत हो गई है। हमलावरों में से एक मारा गया है और एक को हिरासत में लिया गया है। मिन्स ने कहा कि यह हमला यहूदी समुदाय को निशाना बनाकर किया गया था।। ऑस्ट्रेलियाई पुलिस के मुताबिक गोलीकांड के बाद एक हमलावर को गिरफ्तार किया गया है। न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, पुलिस की जांच जारी है और हम लोगों से अपील करते हैं कि वे इस इलाके से दूर रहें।
न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने एक्स पर एक ताजा पोस्ट में बताया कि बॉन्डी बीच(Bondi Beach) पर दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। हालांकि, पुलिस अभियान अभी जारी है और लोगों से लगातार अपील की जा रही है कि वे इस इलाके से दूर रहें। पुलिस ने लोगों से सभी निर्देशों का पालन करने को कहा है और चेतावनी दी है कि कोई भी पुलिस की बनाई गई घेराबंदी को पार न करें। पुलिस ने यह भी कहा कि डोवर हाइट्स में किसी भी तरह की घटना की कोई सूचना नहीं है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहें न फैलाएं। इस मामले में आगे की जानकारी यहीं साझा की जाएगी।
हमले में इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन बाल-बाल बचे हैं। उन्होंने रेस्त्रां में छिपकर अपनी जान बचाई। उन्होंने इसे लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।
वॉन ने एक्स पर लिखा-बॉन्डी में एक रेस्टोरेंट के अंदर बंद रहना बहुत डरावना था। अब मैं सुरक्षित घर पहुंच गया हूं। आतंकियों का सामना करने वाले इमरजेंसी स्टाफ्स का बहुत-बहुत धन्यवाद। इस घटना से प्रभावित सभी लोगों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?