महाराष्ट्र (Maharashtra ) निकाय चुनाव में भाजपा समर्थित महायुति (Mahayuti )गठबंधन ने शानदार जीत हासिल की। रविवार का जारी हुए 288 सीटों के परिणाम में महायुति को207 सीटों पर जीत मिली।पीएम मोदी ने इस जीत पर राज्य की जनता को बधाई दी है।
महाराष्ट्र निकाय चुनाव में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन (Mahayuti ) को बंपर जीत हासिल हुई है। रविवार को जारी हुए 288 सीटों (246 नगर परिषदों और 42 नगर पंचायतों) के रिजल्ट में महायुति को 207 सीटों पर जीत मिली। हालांकि अभी भी काउंटिंग जारी है। अंतिम रिजल्ट कुछ देर में सामने आएगा।
गठबंधन में भाजपा 120 सीटों पर जीत के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 57 सीटें, एनसीपी अजित को 37 सीटें मिलीं। वहीं, विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी के हिस्से केवल 51 सीटें ही आईं।
इसमें कांग्रेस 31, शिवसेना उद्धव को 10, शरद पवार की एनसीपी को केवल 10 सीटें ही मिलीं। 22 सीटें अन्य को मिली हैं, जिन्होंने स्थानिक अघाड़ी (लोकल अलायंस) बनाया था।
गढ़चिरौली में वार्ड नंबर 4 में बीजेपी उम्मीदवार संजय मंडवगड़े केवल एक वोट से चुनाव हार गए। लास्ट काउंटिंग के बाद उन्हें 716 वोट मिले। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी श्रीकांत देशमुख को 717 वोट मिले।
दरअसल, महाराष्ट्र की 288 नगर परिषदों और नगर पंचायत के लिए दो चरणों में चुनाव हुआ था। पहले चरण में 2 दिसंबर को 263 निकायों में मतदान हुआ था। बाकी 23 नगर परिषदों और कुछ खाली पदों पर 20 दिसंबर को वोटिंग हुई थी।
धुले की डोंडाइचा नगर परिषद और सोलापुर की उंगर नगर पंचायत में अध्यक्ष और सदस्यों का चुनाव निर्विरोध हुआ था। जलगांव जिले की जामनेर नगर परिषद में भी अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला नहीं हुआ था। तीनों पदों पर भाजपा ने निर्विरोध जीत हासिल की।
वहीं, निकाय चुनाव में महायुति गठबंधन (Mahayuti )की जीत पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा- नगरपालिका और नगर पंचायत चुनावों में भारतीय जनता पार्टी और महायुति को मिली जबरदस्त सफलता के लिए मैं महाराष्ट्र की जनता का आभार व्यक्त करता हूं। 2017 में 94 नगरपालिकाओं की तुलना में इस बार हमने 129 नगरपालिकाओं (45 प्रतिशत) में जीत हासिल की है।
फडणवीस ने कहा कि महायुति के तौर पर हमने 215 नगरपालिकाएं (74.65 प्रतिशत) जीती हैं। 2017 में भाजपा के 1602 पार्षद थे। अब बढ़कर 3325 हो गए हैं। पार्षद की कुल संख्या 6952 है, इनमें से महायुति के 4331 पार्षद जीते हैं।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के ट्वीट(अब एक्स) को रिट्वीट करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, महाराष्ट्र विकास के साथ मजबूती से खड़ा है! नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों में बीजेपी और महायुति को आशीर्वाद देने के लिए महाराष्ट्र के लोगों का आभारी हूं। यह जन-केंद्रित विकास की हमारी सोच में लोगों के भरोसे को दर्शाता है। हम पूरे राज्य में हर नागरिक की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए नई ऊर्जा के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जमीनी स्तर पर कड़ी मेहनत करने वाले भाजपा और महायुति के सभी कार्यकर्ताओं की मैं सराहना करता हूं।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को दावा किया कि स्थानीय निकाय चुनावों के परिणाम 15 जनवरी को होने वाले नगर निगम चुनावों का ‘ट्रेलर’ हैं। उन्होंने शिवसेना की जीत की सराहना करते हुए कहा कि ये परिणाम उनकी पार्टी द्वारा किए गए अच्छे काम का प्रमाण हैं। उन्होंने ठाणे में संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘परिणाम जनता की राजनीति से ऊपर विकास को प्राथमिकता देने की प्रवृत्ति को दर्शाते हैं। चुनावों में महायुति (Mahayuti )की शानदार जीत महज एक ट्रेलर है। महायुति आगामी नगर निगम चुनावों में भी यही प्रदर्शन दोहराएगा। उन्होंने शिवसेना (उबाठा) नेता उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा, मतदाताओं ने घर बैठे लोगों को चुनाव में घर में ही बैठाए रखा है।
उन्होंने कहा, लोगों ने फैसला कर दिया है कि असली शिवसेना कौन है। हमारी विचारधारा बालासाहेब ठाकरे की है। आज इस शानदार जीत पर वह बहुत खुश होते। यह राजनीति में लिप्त लोगों के लिए एक बड़ा सबक है। जनता उन्हें नकारती है, जो उन्हें नकारते हैं।उन्होंने कहा कि शिवसेना का ‘स्ट्राइक रेट’ भी बहुत अच्छा है। शिंदे ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी ने कम सीट पर चुनाव लड़ा, लेकिन उनमें से अधिकतम सीटें जीतीं।उन्होंने कांग्रेस, शिवसेना (उबाठा) और शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) पर निशाना साधते हुए कहा कि शिवसेना ने महा विकास आघाडी (एमवीए) की कुल सीटों से अधिक सीटें जीती हैं।
Maharashtra stands firmly with development!
Grateful to the people of Maharashtra for blessing the BJP and Mahayuti in the Municipal Council and Nagar Panchayat elections. This reflects trust in our vision of people-centric development. We remain committed to working with… https://t.co/X5jmfpb3M8
— Narendra Modi (@narendramodi) December 21, 2025


Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?
Rajasthan:जयपुर की अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद लगी आग,2 भाइयों समेत 8 की मौत
Odisha: ओडिशा का सरकारी असिस्टेंट इंजीनियर निकला धनकुबेर,लॉकरों में 2 करोड़ कैश मिला,5 आलीशान कोठियां,13 प्लॉट
Punjab:मोहाली में दफ़्तर में घुसकर सिरफिरे युवक ने सहकर्मी युवती को चाकू से गोदकर मारा ,35 सेकेंड में चाकू से किए 30 वार