केंद्रीय जांच ब्यूरो ( सीबीआई) ने शनिवार को रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत रक्षा उत्पादन विभाग में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल(Lt. Col. )दीपक कुमार शर्मा को बेंगलुरु स्थित एक कंपनी से तीन लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया।
सीबीआई ने दिल्ली स्थित उसके आवास से 2.23 करोड़ रुपये नकद और तीन लाख रुपये रिश्वत की रकम जब्त की, जबकि श्रीगंगानगर स्थित उसकी पत्नी के आवास से 10 लाख रुपये बरामद किए। एक कंपनी की ओर से रिश्वत का भुगतान करने वाले विनोद कुमार नामक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है।
सीबीआई का कहना है कि विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर 19 दिसंबर को उसने लेफ्टिनेंट कर्नल (Lt. Col. )दीपक कुमार शर्मा और उसकी पत्नी कर्नल काजल बाली के खिलाफ मामला दर्ज किया। कर्नल काजल बाली राजस्थान के श्रीगंगानगर स्थित 16 इन्फैंट्री डिवीजन आयुध इकाई की कमांडिंग ऑफिसर हैं।
सीबीआई के अनुसार, लेफ्टिनेंट कर्नल (Lt. Col. )दीपक शर्मा पर आरोप है कि वह रक्षा उत्पादों के निर्माण, निर्यात आदि से जुड़ी विभिन्न निजी कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ आपराधिक साजिश रचता है और लगातार भ्रष्ट एवं अवैध गतिविधियों में लिप्त रहता है। एजेंसी ने आरोप लगाया है कि दीपक शर्मा ने कंपनियों को अनुचित लाभ पहुंचाने के बदले उनसे रिश्वत ली।
सीबीआई को बेंगलुरु स्थित एक कंपनी से रिश्वत के भुगतान के बारे में सूचना मिली थी। राजीव यादव और रवजीत सिंह उस कंपनी का कामकाज देख रहे थे।
एजेंसी को पता चला कि सिंह और यादव दोनों लेफ्टिनेंट कर्नल (Lt. Col. ) शर्मा के नियमित संपर्क में हैं और उसकी मिलीभगत से विभिन्न सरकारी विभागों और मंत्रालयों से अपनी कंपनी के लिए अनुचित लाभ प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं।
विनोद कुमार नामक एक व्यक्ति ने उक्त कंपनी की ओर से 18 दिसंबर को दीपक कुमार शर्मा को तीन लाख रुपये रिश्वत का भुगतान किया। सीबीआइ ने गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपितों-दीपक शर्मा और विनोद कुमार को एक विशेष अदालत में पेश किया, जिसने उन्हें 23 दिसंबर तक सीबीआई की हिरासत में भेज दिया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?