दिल्ली ( Delhi ) की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी ( Jamia Millia Islamia University )एक बार फिर विवादों में घिर गई है। यहां यूनिवर्सटी की ओर से एग्जाम में पूछे गए सवाल को लेकर विवाद शुरू हुआ है। दरअसल, BA (Hons) सोशल वर्क डिपार्टमेंट के सेमेस्टर 1 की परीक्षा में अजीबोगरीब सवाल पूछा गया। एग्जाम में सवाल किया गया कि ‘भारत में मुस्लिम अल्पसंख्यकों पर अत्याचार की उदाहरण सहित व्याख्या करें?’ इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बवाल मच गया। वहीं मामला तूल पकड़ने के बाद डिपार्टमेंट ऑफ सोशल वर्क के प्रोफेसर वीरेंद्र बालाजी को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा जामिया यूनिवर्सिटी ने मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया है।
दरअसल, जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी ( Jamia Millia Islamia University )में BA (Hons) की परीक्षा चल रही है। इसमें सोशल वर्क के एग्जाम में विवादित सवाल पूछा गया था। पेपर में सवाल था, ‘भारत में मुस्लिम अल्पसंख्यकों पर अत्याचार की उदाहरण सहित व्याख्या करें?’ वहीं सवाल को लेकर विवाद शुरू हो गया है। पेपर में पूछे गए सवाल को लेकर लोगों में भी आक्रोश देखा जा रहा है। वहीं विवादित सवाल सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में यूनिवर्सिटी प्रशासन ने एक्शन लेते हुए डिपार्टमेंट ऑफ सोशल वर्क के प्रोफेसर वीरेंद्र बालाजी को निलंबित कर दिया है। इस मामले में जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी ने जांच कमेटी गठित कर दी है, जो मामले की जांच करेगी। इसके अलावा जांच पूरी होने तक प्रोफेसर वीरेंद्र बालाजी निलंबित रहेंगे।
इससे पहले दिल्ली के बटला हाउस इलाके में हुई मुठभेड़ के 17 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित एक विरोध मार्च के दौरान जामिया मिल्लिया इस्लामिया ( Jamia Millia Islamia University )के कई विद्यार्थियों को हिरासत में लिया गया था। छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने आरोप लगाया था कि हिरासत “अपहरण” के समान है और विश्वविद्यालय प्रशासन पर अधिकारियों के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया। एक बयान में, आइसा ने आरोप लगाया कि छात्राओं सहित लगभग 20 विद्यार्थियों को परिसर में घसीटा गया और “गेट नंबर 7 के बाहर इंतजार कर रहे पुलिसकर्मियों को सौंप दिया गया।”


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?