छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बहुचर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आईएएस अधिकारी निरंजन दास (IAS officer Niranjan Das) को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत की गई है। गिरफ्तार किए जाने के बाद निरंजन दास को रायपुर की विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उन्हें तीन दिन की ईडी हिरासत में भेज दिया।
ईडी ने इस मामले में जांच की शुरुआत आर्थिक अपराध विंग, रायपुर द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर की थी। यह एफआईआर भारतीय दंड संहिता (IPC) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज की गई थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस शराब घोटाले से राज्य सरकार को भारी नुकसान हुआ और इससे करीब 2500 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध कमाई की गई।
ईडी की जांच में खुलासा हुआ है कि निरंजन दास ( Niranjan Das)को इस घोटाले से लगभग 18 करोड़ रुपये की अवैध रकम मिली थी। जांच एजेंसी के पास डिजिटल सबूत, जब्त दस्तावेज और लिखित बयान मौजूद हैं, जिनसे यह साबित होता है कि निरंजन दास शराब सिंडिकेट के एक सक्रिय सहयोगी थे।
जांच में यह भी सामने आया है कि निरंजन दास ( Niranjan Das)को जानबूझकर आबकारी आयुक्त और आबकारी विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था, ताकि शराब घोटाले को आसानी से अंजाम दिया जा सके। ईडी के मुताबिक, उन्होंने अपने वैधानिक कर्तव्यों की अनदेखी की और सरकार के राजस्व की खुली लूट में मदद की। बदले में उन्हें हर महीने 50 लाख रुपये की रिश्वत मिलती थी।
आरोप है कि आईएएस अधिकारी निरंजन दास ( Niranjan Das)फील्ड अधिकारियों को उनके क्षेत्रों में बिना हिसाब की कच्ची और अवैध शराब की बिक्री बढ़ाने के निर्देश देते थे। इस तरह उनकी भूमिका न सिर्फ मूल अपराध को अंजाम देने में, बल्कि अवैध कमाई को ठिकाने लगाने यानी मनी लॉन्ड्रिंग में भी बेहद अहम रही।
ईडी ने इस मामले में पहले भी कई बड़ी गिरफ्तारियां की हैं। निरंजन दास के अलावा अनिल टुटेजा (पूर्व आईएएस), अरविंद सिंह, त्रिलोक सिंह ढिल्लों, अनवर ढेबर, अरुण पति त्रिपाठी (ITS), कवासी लखमा (विधायक और तत्कालीन आबकारी मंत्री), चैतन्य बघेल (पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र) और सौम्या चौरसिया को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?