बांग्लादेश (Bangladesh ) में छात्र नेता और इंकलाब मंच के प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी ( Sharif Osman bin Hadi )की हत्या ने देश की राजनीति को हिला दिया है। 12 दिसंबर को ढाका में अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारने के बाद सिंगापुर में इलाज के दौरान 18 दिसंबर को उनकी मौत हो गई। हादी की हत्या के बाद शुरू में कट्टरपंथी तत्वों ने भारत पर आरोप लगाए, जिससे हिंदू समुदाय को निशाना बनाया गया… लेकिन अब हादी के भाई शरीफ उमर बिन हादी ने बड़ा खुलासा किया है। मंगलवार को शाहबाग में एक विरोध प्रदर्शन में उमर हादी ने अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस की अगुवाई वाली सरकार पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “तुमने ही उस्मान हादी की हत्या करवाई।
भारत और शेख हसीना विरोधी बांग्लादेशी नेता उस्मान हादी( Osman Hadi ) की हत्या के मामले में उनके भाई शरीफ उमर हादी ने यूनुस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
उमर हादी ने कहा कि सरकार के अंदर कुछ ताकतें ही उस्मान हादी( Osman Hadi ) की हत्या के पीछे है। वो आने वाले राष्ट्रीय चुनाव को पटरी से उतारना चाहते हैं।
उमर ने यह आरोप मंगलवार को शाहबाग में आयोजित इंकलाब मंच के ‘शहीदी शपथ’ कार्यक्रम में लगाए। उमर हादी ने यूनुस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “तुम्ही लोगों ने उस्मान हादी को मरवाया है। अब इस मुद्दे को इस्तेमाल करके चुनाव को रोकने की कोशिश कर रहे हो।”
हादी ( Osman Hadi ) को 12 दिसंबर को ढाका में गोली मार दी गई थी, जिसके बाद सिंगापुर में इलाज के दौरान 18 दिसंबर को उनकी मौत हो गई। बांग्लादेश में अगले साल 12 फरवरी को आम चुनाव होने हैं। इससे पहले सियासी गहमागहमी तेज हो गई है।
उमर ने बताया कि हादी चाहते थे कि फरवरी तक चुनाव हो जाए। हादी ने अधिकारियों से चुनावी माहौल को खराब न करने का आग्रह भी किया था।
उमर ने आगे कहा, “हत्यारों पर जल्द से जल्द मुकदमा चलाया जाना चाहिए, जिससे चुनावी माहौल प्रभावित न हो। सरकार ने अब तक हमें कोई ठोस प्रगति नहीं दिखाई है। अगर उस्मान हादी ( Osman Hadi ) को न्याय नहीं मिला, तो एक दिन आपको भी बांग्लादेश छोड़कर भागना पड़ेगा।उमर हादी का दावा है कि उनका भाई किसी एजेंसी या विदेशी आकाओं के सामने नहीं झुका, इसलिए उसे मार दिया गया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?