बॉलीवुड ( Bollywood) अभिनेता रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म ‘धुरंधर’ ( Dhurandhar)चौथे सप्ताह में भी धूम मचा रही है। फिल्म की कमाई पर किसी भी तरह से कई लगाम दिखती नहीं दिख रही है। वीकेंड आने पर एक बार फिर से धुरंधर ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपना रौद्र रूप दिखाया है और बंपर कलेक्शन करके बाजी मारी है।
फिल्म ‘धुरंधर’,( Dhurandhar) जिसने रिलीज के चौथे हफ्ते में भी अपनी रफ्तार बरकरार रखी है। जिस तरह से फिल्म ने लगातार चार शनिवार को शानदार कमाई की है, उसने ट्रेड एनालिस्ट्स और दर्शकों, दोनों को चौंका दिया है।सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार चौथे रविवार को धुरंधर ने 25 करोड़ का कारोबार कर लिया है। 24वें दिन की कमाई को जोड़ दिया जाए तो अब धुरंधर का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 730 करोड़ के पार पहुंच गया है।वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई की बात करें तो, फिल्म ने रिलीज के महज 23 दिनों में ही दुनिया भर में 1,026 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
आमतौर पर बड़ी फिल्मों का ग्राफ दूसरे या तीसरे हफ्ते में गिरने लगता है, लेकिन ‘धुरंधर’( Dhurandhar) इस ट्रेंड को पूरी तरह तोड़ती नजर आ रही है। पहले शनिवार को ही फिल्म ने जबरदस्त ओपनिंग दर्ज की थी और इसके बाद हर हफ्ते इसका कलेक्शन यह साबित करता गया कि दर्शकों के बीच इसका क्रेज अभी खत्म नहीं हुआ है।
चौथे हफ्ते के शनिवार को फिल्म ने 25 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन किया। आमतौर पर इस स्टेज पर फिल्में सीमित स्क्रीन्स और कम शो के साथ संघर्ष करती हैं, लेकिन ‘धुरंधर’ ने इसके उलट शानदार प्रदर्शन किया। इसी के साथ ही फिल्म ने सिर्फ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ही 700 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है और इसी के साथ इस साल ऐसा करने वाली पहली फिल्म भी बन गई है।
फिल्म की सफलता का सबसे बड़ा कारण इसकी दमदार कहानी, प्रभावशाली निर्देशन और कलाकारों का सशक्त अभिनय माना जा रहा है। एक्शन, ड्रामा और इमोशन्स का संतुलन दर्शकों को बार-बार सिनेमाघर तक खींच लाने में कामयाब रहा है। यही वजह है कि रिलीज के कई हफ्तों बाद भी फिल्म के शो हाउसफुल जा रहे हैं।
फिल्म ट्रेड से जुड़े जानकारों का मानना है कि अगर यही ट्रेंड जारी रहा, तो ‘धुरंधर’ जल्द ही और बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है। आने वाले दिनों में त्योहारों और छुट्टियों का फायदा भी फिल्म को मिल सकता है, जिससे इसका कलेक्शन और ऊंचाई तक पहुंचने की संभावना है।
दरअसल धुरंधर ( Dhurandhar)का धमाका इस कदर हुआ है, जिसकी गूंज में अभिनेता कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की लेटेस्ट रिलीज तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी भी हवा-हवाई हो गई है। इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि जितना कलेक्शन तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी ने अपने ओपनिंग वीकेंड में किया है उतना धुरंधर ने 24वें ही दिन कर डाला है।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत