लोकसभा में चर्चा के दौरान राहुल गांधी की तरफ से पूछे गए एक सवाल पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ( Amit Shah) ने अहमदाबाद में चुटकी ली। अमित शाह ने रविवार को जनसभा में जिक्र करते हुए कहा कि राहुल गांधी को जनता से पूछना चाहिए था कि हर चुनाव वो क्यों हार जाते हैं और उन्होंने पूछ मुझसे लिया। साथ ही, तंज कसते हुए अमित शाह ने ये भी कहा कि राहुल गांधी अभी आप हारते-हारते थकना नहीं, अभी तो आपको और हारना है।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ( Amit Shah) ने रविवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की चुनावों में बार-बार हार डेवलपमेंट की पॉलिटिक्स न समझ पाने का नतीजा है। उन्होंने कहा-राहुल आप अभी से थकिए मत, आगे भी हारना है। आप पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में भी चुनाव हारेंगे। 2029 में पीएम मोदी के नेतृत्व में BJP एक बार फिर सत्ता में लौटेगी।
अहमदाबाद में एक कार्यक्रम में शाह ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति देश की सोच से मेल नहीं खाती। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी विकास और सुशासन जैसे मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय कानूनी और टेक्निकल मुद्दों में उलझे रहते हैं।
शाह ने कहा कि BJP ने भरोसे और जनता की जरूरतों को समझकर शासन किया, इसलिए उसे बार-बार चुनावों में जनादेश मिला। वहीं कांग्रेस लगातार इसलिए हार रही है, क्योंकि वह उन मुद्दों से दूर है जिनका जनता समर्थन करती है।
शाह ( Amit Shah)ने कहा कि हमारी कामयाबी की वजह यह है कि लोग हमारे सिद्धांतों से जुड़े हुए हैं। राम मंदिर, अनुच्छेद 370 को हटाने, आतंकवादियों पर सर्जिकल स्ट्राइक, तीन तलाक विरोधी कानून, समान नागरिक संहिता और बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर निकालने के हमारे अभियान का कांग्रेस ने विरोध किया था। अब बताइए, अगर आप लोगों की पसंद की खिलाफत करेंगे तो आपको वोट कैसे मिलेंगे?


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत