आंध्र प्रदेश (Andhra-Pradesh ) में विशाखापत्तनम से करीब 66 किलोमीटर दूर टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस(Tatanagar–Ernakulam Express ) ट्रेन के दो कोचों में आग लग गई। इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गई। फिलहाल फोरेंसिक टीमें आग की वजह का पता लगाने में जुटी हैं। बताया कि जिन दो कोच में आग लगी, उनमें से एक में 82 तो दूसरे में 76 यात्री सवार थे।
जानकारी के मुताबिक टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस(Tatanagar–Ernakulam Express ) ट्रेन की पेंट्री कार के पास B-1 AC कोच में सबसे पहले आग देखी गई जो कि कुछ क्षणों में M-2 कोच में भी फैल गयी, चलती ट्रेन में इस भयावह आग लगने के समय प्रभावित डिब्बों में से एक में 82 यात्री थे और दूसरे कोच में 76 यात्री सवार थे। यात्रियों में से किसी ने B-1 कोच से धुंआ उठता हुआ देखा और चेन खींचकर ट्रेन को रुकवा दिया जिसके बाद आनन फानन में यात्री प्रभावित कोच से बाहर आने में सफल रहे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आग जिस समय लगी, उस समय सभी यात्री आराम से सो रहे थे। लोको पायलट को जैसे ही ट्रेन में आग लगने का पता चला, वैसे ही लोको पायलट ने तुरंत ही ट्रेन को रोक दिया। दमकल कर्मियों को तुरंत सूचना दी गई। दमकलकर्मियों के पहुंचने तक दोनों डिब्बे पूरी तरह से जल चुके थे और पूरा स्टेशन धुएं से ढक गया। हादसे में एक यात्री की मौत के अलावा कुछ अन्य यात्री मामूली रूप से घायल भी हुए हैं। हालांकि यात्रियों का सारा सामान जलकर राख हो गया। हादसे के चलते विशाखापत्तनम विजयवाड़ा रूट पर चलने वाली सभी ट्रेनें फिलहाल रद्द कर दी गई हैं।
पुलिस ने बताया कि उन्हें टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस(Tatanagar–Ernakulam Express )ट्रेन में आग लगने की सूचना देर रात 12.45 बजे मिली। हादसे के बाद आग की चपेट में आए बी-1 कोच में एक शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान चंद्रशेखर सुंदरम के रूप में हुई है। हादसे के बाद आग से प्रभावित दोनों कोचों को ट्रेन से अलग कर दिया गया और ट्रेन को उसके गंतव्य एर्नाकुलम की तरफ रवाना कर दिया गया। वहीं हादसाग्रस्त दोनों कोचों के यात्रियों को भी जल्द उनके गंतव्य की तरफ रवाना किया जाएगा। दो फोरेंसिक टीमें आग की वजह का पता लगाने में जुटी हैं।



सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?