Tuesday, June 23, 2026

Bangladesh, News, World

Bangladesh:बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया का निधन, 80 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

(  )   की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया (Begum Khaleda Zia  )का 80 साल की उम्र में निधन हो गया। ढाका के एवरकेयर अस्पताल में खालिदा जिया का इलाज चल रहा था। उनको 23 नवंबर को भर्ती कराया गया था। जहां 11 दिसंबर को उनको वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया था। तब से उनकी स्थिति लगातार बिगड़ी हुई थी।

बीएनपी पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी। पार्टी ने लिखा कि बांग्लादेश की अनुभवी नेता का कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझने के बाद निधन हो गया।

पार्टी की ओर से जारी बयान के अनुसार, बेगम खालिदा जिया (Begum Khaleda Zia  ) ने सुबह करीब 6 बजे ढाका के एवरकेयर अस्पताल में अंतिम सांस ली। बता दें कि खालिदा जिया पिछले 36 दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं। उन्हें 23 नवंबर को दिल और फेफड़ों में संक्रमण के बाद भर्ती कराया गया था। इसके अलावा वह निमोनिया से भी पीड़ित थीं।
इससे पहले रविवार देर रात खबर एजेंसी यूएनबी ने डॉक्टरों के हवाले से बताया था कि खालिदा जिया की हालत ‘अत्यंत नाजुक’ है। मेडिकल बोर्ड के सदस्य डॉ. जियाउल हक ने कहा कि उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। इस दौरान डॉक्टरों ने बताया कि खालिदा जिया को नियमित रूप से किडनी डायलिसिस की जरूरत पड़ रही है। जब भी डायलिसिस रोका जाता है, उनकी सेहत तेजी से बिगड़ जाती है।

गौरतलब है कि बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की नींव देश के प्रधानमंत्री रहे जिया-उर-रहमान ने की थी। फिलहाल उनकी पत्नी बेगम खालिदा जिया (Begum Khaleda Zia  ) इसका नेतृत्व कर रही हैं। यह पार्टी 1979, 1991, 1996, 2001 में सत्ता हासिल करने में भी सफल हुई है। बांग्लादेश में शेख हसीना के दौर में बीएनपी प्रमुख विपक्षी दल रहा। बीएनपी ने 2024 के आम चुनाव का बहिष्कार किया था।

साथ ही बीएनपी ने तब शेख हसीना पर भारत को ज्यादा करीब रखने का आरोप लगाया था और राष्ट्रवाद को मुद्दा बनाया था। इतना ही नहीं फरवरी 2026 में होने वाले आम चुनाव को लेकर बीते  3 दिसंबर को बीएनपी ने 237 सीटों पर उम्मीदवारों का भी एलान कर दिया। हालांकि, अब जब खालिदा जिया का निधन हो गया तो समर्थकों में एक शोक की लहर जरूर देखने को मिल रही है।

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels