दिल्ली :केंद्र सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई अहम विभागों में शीर्ष आईएएस अधिकारियों ( IAS officers ) की नई नियुक्तियां की हैं। इस फेरबदल में वरिष्ठ नौकरशाह लव अग्रवाल ( Lav Aggarwal ) को विदेश व्यापार महानिदेशालय का प्रमुख बनाया गया है, जबकि भारतीय खाद्य निगम की जिम्मेदारी रवींद्र कुमार अग्रवाल को सौंपी गई है। इस कदम को नीति निर्माण और प्रशासनिक कामकाज को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
1996 बैच के आईएएस अधिकारी लव अग्रवाल,( Lav Aggarwal ) जो आंध्र प्रदेश कैडर के हैं, को वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत विदेश व्यापार महानिदेशालय का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के पद पर कार्यरत थे। डीजीएफटी देश के आयात-निर्यात और विदेशी व्यापार नीतियों से जुड़ा अहम विभाग है।
सहकारिता मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव रहे रवींद्र अग्रवाल को भारतीय खाद्य निगम का चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। वह अशुतोष अग्निहोत्री की जगह लेंगे। अशुतोष अग्निहोत्री को अब पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव बनाया गया है।
बिजली मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव रहे श्रीकांत नागुलापल्ली को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के तहत हाइड्रोकार्बन महानिदेशालय का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। वहीं, 1992 बैच के भारतीय रक्षा लेखा सेवा अधिकारी सुचिंद्र मिश्रा को वाणिज्य विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है।
राष्ट्रपति सचिवालय में अतिरिक्त सचिव रहे राकेश गुप्ता को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में अतिरिक्त सचिव बनाया गया है। उर्वरक विभाग की अतिरिक्त सचिव अनीता सी मेषराम को राष्ट्रपति सचिवालय भेजा गया है। इसके अलावा, पंजाब कैडर के आईएएस अधिकारी दिलीप कुमार को कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय में महानिदेशक (प्रशिक्षण) नियुक्त किया गया है।
सरकार ने दो अधिकारियों को विशेष सचिव स्तर तक इन-सिटू उन्नयन भी दिया है। कपड़ा मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार रहे असित गोपाल अब विशेष सचिव होंगे। इसके साथ ही 13 अधिकारियों को अतिरिक्त सचिव स्तर पर पदोन्नति दी गई है। बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय में संयुक्त सचिव रहे मुकेश मंगल तथा खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग की संयुक्त सचिव अनीता कर्ण को अतिरिक्त सचिव बनाया गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?