उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के फिरोजाबाद ( Firozabad ) जिले में आगरा के ट्रांसपोर्ट कारोबारी ( Transporter ) बालमुकुंद दुबे की रविवार सुबह पीट-पीटकर हत्या कर दी। व्यापारिक रंजिश में वारदात को अंजाम देने का आरोप है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंपा। मृतक की पत्नी की तहरीर पर चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
आगरा के हाथीघाट इलाके के रहने वाले ट्रांसपोर्ट कारोबारी ( Transporter )बालमुकुंद दुबे के साथ यह वारदात हुई। उनकी पत्नी रूपम दुबे का आरोप है कि पति रविवार सुबह करीब चार बजे माल से लदे एक ट्रक को फिरोजाबाद में ककरऊ कोठी स्थित ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम पर अनलोड करने आए थे। साथ में ट्रक चालक सुभाष, पति के दोस्त शंकर भी थे।
शंकर से सूचना मिली कि बालमुकुंद के व्यापारिक साझेदार गजेंद्र सिंह निवासी ककरऊ कोठी, थाना उत्तर बाइक पर सवार होकर अपने बेटे नितिन, अंकुर और भाई पिंटू के साथ आए और पति के साथ मारपीट करने लगे। इसके बाद जैन मंदिर के पास स्थित जय मां भवानी ट्रांसपोर्ट कंपनी, जो पति बालमुकुंद और गजेंद्र सिंह की साझेदारी में पिछले 30 साल से संचालित है। वहां ले गए और फिर से मारपीट की। इसके बाद फरार हो गए। शंकर ने घायल पति को मेडिकल कॉलेज के ट्रामा में भर्ती कराया। यहां उनकी मौत हो गई।
एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस की तीन टीम लगी हैं। इनकी जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी और कड़ी सजा दिलाई जाएगी। मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। पत्नी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंपा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी मंगवाई है।
पुलिस की जांच में सामने आया है कि बालमुकुंद और गजेंद्र सिंह 30 साल से व्यापारिक साझेदार थे। साझेदारी वाली ट्रांसपोर्ट कंपनी जय मां भवानी के फिरोजाबाद कार्यालय को गजेंद्र सिंह और हाथीघाट वाले कार्यालय को बालमुकुंद संभालते थे। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती थी, ट्रांसपोर्ट कारोबार से पहले भी दोनों एक साथ काम करते थे। मृतक ट्रांसपोर्ट कारोबारी( Transporter )बालमुकुंद की पत्नी रूपम ने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ समय से गजेंद्र की पैसों पर नियत खराब हो गई। कमाई के पूरे हिस्से को वह खुद हड़प जाता था। इसी विवाद में पति बालमुकुंद ने आगरा से लोड होने वाले माल को दूसरी ट्रांसपोर्ट पर उतारना शुरू कर दिया था।
रविवार को भी यही हुआ। आल इंडिया ट्रांसपोर्ट कंपनी, ककरऊ कोठी पर आगरा से लदे माल को उतारा जा रहा था। इसी का विरोध करने गजेंद्र अपने बेटों, भाई के साथ आया था। उसने आते ही पति के साथ अभद्रता, गाली-गलौज की। इसके बाद हत्या की धमकी देने लगे। पति ने विरोध किया तो उनके साथ गजेंद्र, उसके बेटे नितिन, अंकुर और भाई पिंटू ने मारपीट की। इसके बाद पति को लेकर जय मां भवानी ट्रांसपोर्ट कंपनी के कार्यालय ले गए। वहां फिर से मारपीट करते हुए हत्या कर डाली।
Related News


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?