Tuesday, June 23, 2026

Crime, News, Uttar Pradesh

Uttar Pradesh :नोएडा में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के कार्यकारी निदेशक अजय गर्ग की 17वीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों मौत

दिल्‍ली से सटे ) सेक्टर-104 स्थित एटीएस वन हेमलेट सोसाइटी की 17वीं मंजिल से गिरकर इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के कार्यकारी निदेशक अजय गर्ग )की शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।पुलिस ने फील्ड यूनिट बुलाकर मौके से साक्ष्य जुटाए।

पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है लेकिन कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, कानपुर के इंदिरानगर के रहने वाले अजय गर्ग( Ajay Garg) इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, दिल्ली में कार्यकारी निदेशक थे। वह सेक्टर-104 स्थित एटीएस वन हेमलेट सोसाइटी की 17वीं मंजिल के फ्लैट में पत्नी मयूरी गर्ग के साथ रहते थे। शनिवार सुबह सवा दस बजे के करीब वह बालकनी की तरफ गए और कुछ देर में वह संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिर गए।

पत्नी के मुताबिक सुबह करीब सवा दस बजे किसी से फोन पर बात करते हुए बालकनी की ओर गए थे। पांच मिनट में आने की बात बोल रहे थे। इसी बीच संदिग्ध परिस्थितियों में बालकनी से नीचे गिर गए। गिरने की आवाज सुनकर सुरक्षा गार्ड मौके की ओर भागे। अजय लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़े थे।

इसके बाद सोसाइटी के सिक्योरिटी गार्डों ने आवाज देकर आसपास के लोगों को बुलाया। वहां अजय लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़े हुए थे। आनन फानन में सोसाइटी के लोगों ने घटना की जानकारी अजय की पत्नी और पुलिस को दी। घायल कार्यकारी निदेशक को नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया।

अजय गर्ग( Ajay Garg) इंडियन आयल में मुख्य लीडरशिप लोगों में से एक थे। वह बोर्ड आफ डायरेक्टर्स से ठीक नीचे के लेवल पर काम करते थे। उन्होंने कंपनी के गैस और बिजनेस डेवलपमेंट ऑपरेशंस में अहम भूमिका निभाई थी। मूल रूप से कानपुर के रहने वाले अजय नोएडा में तीन दशक से रह रहे थे।

घटना के बाद मुंबई में रहने वाले बेटे को जानकारी दी गई। बेटे समेत परिवार के लोग देर शाम तक नोएडा पहुंच गए। कोतवाली प्रभारी डीपी शुक्ला ने बताया कि सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। परिजनों ने इसकी शिकायत नहीं की है।

प्राथमिक जांच में अजय गर्ग की पत्नी ने बताया कि सवा दस बजे के करीब अजय( Ajay Garg) बालकनी की तरफ गए और पांच मिनट में आने की बात कही। इसी दौरान यह हादसा हो गया। पुलिस हादसा और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर मामले की जांच कर रही है।

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels