Tuesday, June 23, 2026

Education, INDIA, News, Uttar Pradesh

Uttar Pradesh :प्रो. जय प्रकाश सैनी बने लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति, एमएमएमयूटी गोरखपुर के है कुलपति  है 9 माह का बचा कार्यकाल

  ( ) के मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी  ( Prof. Jai Prakash Saini )अब लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति होंगे। इस संबंध में शनिवार को कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने आदेश जारी कर दिया। प्रो. सैनी का कार्यकाल कार्यभार संभालने की तिथि से तीन साल के लिए होगा।

लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक राय जुलाई 2025 में आईआईएम कोलकाता के निदेशक बनाए गए थे। उसके बाद से ही लखनऊ विश्वविद्यालय के लिए कुलपति की नियुक्ति प्रक्रिया चल रही थी।

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं लखनऊ विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने प्रो. जय प्रकाश सैनी ( Prof. Jai Prakash Saini )की नियुक्ति की है। आदेश के अनुसार, वह कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी तीन वर्षों तक लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर रहेंगे।

नियुक्ति आदेश जारी होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने कार्यभार ग्रहण की तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रो. जय प्रकाश सैनी के पदभार संभालते ही लखनऊ विश्वविद्यालय को स्थायी नेतृत्व मिलेगा, जिससे लंबे समय से लंबित कई शैक्षणिक और प्रशासनिक फैसलों को दिशा मिलने की उम्मीद है।

प्रो. जय प्रकाश सैनी ( Prof. Jai Prakash Saini )वर्तमान में मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति के रूप में कार्यरत हैं। इससे पहले वह नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, नई दिल्ली के कुलपति भी रह चुके हैं। उनके पास उच्च शिक्षा के क्षेत्र में लंबा शैक्षणिक और प्रशासनिक अनुभव है

प्रो. जय प्रकाश सैनी उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के निवासी हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में एमटेक और पीएचडी की है। तकनीकी और प्रबंधन दोनों क्षेत्रों में उनकी गहरी समझ को विश्वविद्यालय के शैक्षणिक ढांचे को मजबूती देने वाला माना जा रहा है।

Jaba Upadhyay

Jaba Upadhyay is a senior journalist with experience of over 15 years. She has worked with Rajasthan Patrika Jaipur and currently works with The Pioneer, Hindi.