Tuesday, June 23, 2026

News, US Strikes Venezuela, World

Venezuela:’ऊर्जा का लालच..’: वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति ने ट्रंप पर बोला हमला; रूस और चीन के लिए खोला दरवाजा

Venezuela interim president Delcy Rodriguez calls out Trump; leaves door open for Russia, China

वेनेजुएला (Venezuela )की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज (Delcy Rodriguez )ने अमेरिका की ओर से लगाए गए नशीली दवाओं की तस्करी, लोकतंत्र और मानवाधिकार उल्लंघन के आरोपों की आलोचना की और उन्हें झूठा करार दिया। उन्होंने कहा कि इन सभी आरोपों का इस्तेमाल एक ही असली मकसद को छिपाने के लिए किया गया है और वह मकसद है- तेल।

वेनेजुएला (Venezuela ) की संसद को संबोधित करते हुए रोड्रिगेज (Delcy Rodriguez )ने कहा कि उनका देश ऊर्जा क्षेत्र में ऐसे संबंधों के लिए खुला है, जिनमें सभी पक्षों को लाभ हो और आर्थिक सहयोग को व्यावसायिक समझौतों में स्पष्ट परिभाषित किया गया हो। उनका यह बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका को वेनेजुएला की सरकार से पूरा सहयोग मिल रहा है और वह आने वाले कई वर्षों तक देश और उसके विशाल तेल भंडार पर नियंत्रण रखेगा।
ट्रंप ने कहा कि काराकास वॉशिंगटन को ‘वह सब कुछ देने जा रहा है, जिसे हम जरूरी समझते हैं’ और अमेरिका अनिश्चित काल तक वहां एक राजनीतिक संरक्षक बना रहेगा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में रोड्रिगेज ने कहा, हम एक ऊर्जा महाशक्ति हैं, सच में हैं। इसने हमें बहुत बड़ी समस्याएं दी हैं, क्योंकि आप सभी जानते हैं कि उत्तर के देशों को उर्जा का लालच है और वे हमारे संसाधन हासिल करना चाहते हैं। हमने ड्रग तस्करी, लोकतंत्र और मानवाधिकारों को लेकर फैलाए गए सभी झूठों का पर्दाफाश किया है। ये केवल बहाने थे, क्योंकि असल में हमेशा से मौजूद चीज तेल ही रही है।

रोड्रिगेज (Delcy Rodriguez )ने यह भी कहा कि उनकी सरकार अन्य देशों के साथ ऊर्जा साझेदारी और व्यावसायिक समझौतों के लिए तैयार है। उन्होंने देश के विशाल तेल और गैस भंडार का जिक्र करते हुए कहा कि वेनेजुएला अंतरराष्ट्रीय कानून के दायरे में रहकर काम करने को तैयार है। उन्होंने कहा, हमारा रुख बिल्कुल साफ है। वेनेजुएला ऐसे ऊर्जा संबंधों के लिए खुला है जिनमें सभी को फायदा हो और जहां आर्थिक सहयोग को व्यावसायिक अनुबंधों में स्पष्ट रूप से तय किया जाए। यही हमारे ऊर्जा संबंधों की विविधता पर आधारित नीति है।

इससे पहले वेनेजुएला (Venezuela ) की कार्यवाहक राष्ट्रपति ने अपने देश के तेल बाजार को वॉशिंगटन के लिए खोलने की योजना का बचाव किया था। बुधवार को रोड्रिगेज ने कहा कि उनके पूर्ववर्ती राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को हटाने के लिए अमेरिका के हमले ने दोनों देशों के संबंधों पर ‘दाग’ लगाकर छोड़ा है, लेकिन अमेरिका के साथ व्यापार करना ‘न तो असामान्य है और न ही गलत।’ उन्होंने फिर दोहराया कि वेनेजुएला ‘ऐसे ऊर्जा संबंधों के लिए खुला है जिनमें सभी पक्षों को लाभ हो।’

बुधवार को अमेरिकी बलों ने प्रतिबंधों की चपेट में आए दो तेल टैंकरों को जब्त किया। इसके साथ ही अमेरिकी प्रशासन ने घोषणा की कि वह भविष्य में वेनेजुएला के कच्चे तेल के निर्यात की बिक्री का प्रबंधन करेगा और दुनियाभर में देश के पेट्रोलियम की बिक्री की निगरानी करेगा।

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels